Apple Security Update: आमतौर पर टेक कंपनियां कुछ साल बाद अपने पुराने डिवाइस को अपडेट देना बंद कर देती हैं, लेकिन Apple ने इस मामले में एक अलग मिसाल पेश की है. कंपनी ने करीब 8 10 साल पुराने iPhone और iPad मॉडल्स के लिए भी नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है. यह कदम तब उठाया गया जब साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने Coruna नाम के एक खतरनाक एक्सप्लॉइट किट का खुलासा किया. इस कमजोरी की वजह से पुराने डिवाइस हैकिंग के बड़े खतरे में आ सकते थे, इसलिए Apple ने तुरंत सुरक्षा पैच जारी कर यूजर्स को राहत दी है.
क्या है Coruna और कितना बड़ा है खतरा
साइबर सिक्योरिटी रिसर्च के दौरान Google और सुरक्षा एजेंसी iVerify ने Coruna नाम के एक एक्सप्लॉइट किट का पता लगाया. रिपोर्ट के मुताबिक यह किट Apple के पुराने सॉफ्टवेयर में मौजूद करीब 23 अलग-अलग कमजोरियों का फायदा उठाकर डिवाइस में घुसपैठ कर सकती है. इसका मतलब यह है कि अगर इन कमजोरियों को ठीक न किया जाए तो हैकर्स यूजर्स के फोन तक आसानी से पहुंच सकते हैं.
WebKit और Kernel की कमजोरी का हो रहा था इस्तेमाल
रिसर्च में यह भी सामने आया कि हैकर्स Apple के WebKit और Kernel में मौजूद कमजोरियों को निशाना बना रहे थे. WebKit वही इंजन है जो Safari ब्राउजर को चलाता है, जबकि Kernel पूरे ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य हिस्सा होता है. खतरा इतना बड़ा था कि अगर कोई यूजर किसी संदिग्ध लिंक या वेब पेज पर क्लिक कर देता, तो हैकर्स उसके पूरे फोन का कंट्रोल हासिल कर सकते थे.
इन पुराने डिवाइस के लिए जारी हुआ अपडेट
अगर आपके पास नीचे दिए गए Apple डिवाइस हैं तो उन्हें तुरंत अपडेट करना जरूरी है, क्योंकि इन्हीं मॉडल्स को ध्यान में रखकर सुरक्षा पैच जारी किया गया है.
- iPhone 6s (2015) और iPhone 7 (2016)
- iPhone 8 और iPhone X (2017)
- iPhone SE (फर्स्ट जनरेशन 2016)
- iPad mini 4 और iPad Pro (फर्स्ट जनरेशन 2015)
इन डिवाइस के लिए Apple ने iOS 16.7.15 और iOS 15.8.7 जैसे अपडेट जारी किए हैं, जिनमें सुरक्षा से जुड़ी खामियों को ठीक किया गया है.
नए डिवाइस के लिए भी आया नया अपडेट
सिर्फ पुराने मॉडल ही नहीं, Apple ने अपने नए iPhone और iPad के लिए भी iOS 26.3.1 अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में कोई नया फीचर तो नहीं जोड़ा गया है, लेकिन सिस्टम की परफॉर्मेंस को बेहतर और ज्यादा स्थिर बनाया गया है. इसके साथ ही नए Apple Studio Display जैसे हार्डवेयर के लिए भी बेहतर सपोर्ट दिया गया है.
कैसे करें अपने iPhone या iPad को अपडेट
अगर आपके पास इनमें से कोई भी डिवाइस है तो उसे अपडेट करना काफी आसान है. इसके लिए बस कुछ साधारण स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- सबसे पहले अपने फोन की Settings खोलें.
- इसके बाद General विकल्प पर जाएं.
- अब Software Update पर टैप करें और Download and Install चुनें.
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने डिवाइस को नए सिक्योरिटी अपडेट के साथ सुरक्षित बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स ध्यान दें! नए लॉन्च के बाद कंपनी ने बंद किए ये 15 पुराने डिवाइस, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
13 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines