Apple के सिक्योरिटी फीचर्स वाले दावे हैं झूठे, फर्जी iCloud जैसी वेबसाइट...1 लाख रुपये बर्बाद!

Apple Security Features Reality Check: क्या आप भी iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं? और आपको भी लगता है ये सबसे सेफ डिवाइस है? तो शायद इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी एक बार सोच में पड़ जाएं। आइए जानें कैसे?

Apple Security Features Reality Check

Apple Security Features Reality Check: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। गूगल पर कुछ भी सर्च करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और शॉपिंग तक फोन कई कामों में मदद करता है। हालांकि इस डिवाइस का चोरी हो जाना किसी के लिए भी बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। आईफोन की शुरुआती कीमत तो 80 हजार से 1.5 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन

ऐसे में इसका खोना या चोरी होना मोटी रकम की चपत लगने के बराबर है। यही नहीं डिवाइस चोरी होने पर तो प्राइवेट और बैंकिंग डिटेल्स तक खतरे में आ सकती हैं। वहीं इन दिनों तो iPhone चोरी करने वाले चोर भी काफी एडवांस हो गए हैं। शायद इतनी एडवांस तो पुलिस भी नहीं है जिस लेवल पर चोर पहुंच गए हैं। एप्पल के सिक्योरिटी को लेकर बड़े-बड़े दावे भी ‘चोर 2.0’ के आगे फीके लगते हैं।

विज्ञापन

तो क्या झूठे हैं वो वादे?

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एप्पल हमेशा अपनी सिक्योरिटी को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन फोन चोरी हो जाने के बाद ‘चोर 2.0’ के आगे उसका कोई फीचर किसी काम का नहीं है! हाल ही में हमारा भी एक डिवाइस चोरी हुआ जिस पर एप्पल की Stolen Device Protection से लेकर एप्पल ID को स्क्रीन लॉक से लॉक किया गया था।

Stolen Device Protection

विज्ञापन

बावजूद इसके फोन चोरी होने के बाद डायरेक्ट ऑफलाइन हो गया। तो क्या कंपनी के वो दावे गलत हैं? जिसमें कहा गया है कि आप फोन को ऑफ होने के बाद भी ट्रैक कर सकते हैं। हमारे केस में फोन चोरी होने के बाद कोई लोकेशन शो नहीं हुई। जबकि सभी सिक्योरिटी फीचर्स ऑन थे।

कहानी में है एक और ट्विस्ट

ये चोरी अभी यहीं खत्म नहीं हुई है आप भी सोच रहे होंगे अब भला और क्या होगा? फोन तो गया…तो आपको बता दें अभी तक शायद आपका फोन सेफ था। उसे अनलॉक करने के लिए अभी भी चोर को आपकी एप्पल ID की जरूरत थी लेकिन अब आप उसका ये काम भी आसान करेंगे और खुद चोर को अपना ID पासवर्ड देंगे। जी हां, आपका एप्पल id पासवर्ड लेने के लिए चोर फिशिंग अटैक करते हैं।

विज्ञापन

Fake Apple iCloud Website

दरअसल इस फिशिंग अटैक में आपको और आपके दोस्तों को एक नंबर से मैसेज किया जाता है जिसमें कहा जाता है कि आपका फोन ट्रैक हो गया है लोकेशन चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही आप इस लिंक पर जाते हैं तो देखने में ये बिलकुल एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट जैसा लगता है। बस यहीं लोग धोखा खा जाते हैं और अपना ID पासवर्ड यहां भर देते हैं। जिसके बाद चोर अब आसानी से आपके फोन का मालिक बन गया है। आपने ने खुद अपने हाथों से अपना iPhone चोर को गिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ