Apple Scary Fast Event: ऐप्पल ने घोषणा की है कि वह 30 अक्टूबर को ‘स्केरी फास्ट’ इवेंट होस्ट करेगा। इस इवेंट में ऐप्पल के कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठेगा। रिपोर्ट से ये भी पता चला है कि टेक दिग्ग अपने स्केरी फास्ट इवेंट में नए मैकबुक प्रो और आईमैक का अनावरण करेगा। Apple इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपनी वेबसाइट और YouTube चैनल पर करेगा।
भारत में कब आयोजित होगा ‘स्केरी फास्ट’ इवेंट (Apple Scary Fast Event In India)
वैसे तो ऐप्पल का यह ‘स्केरी फास्ट मैक इवेंट’ 30 अक्टूबर को आयोजित होगा लेकिन भारत में यह 31 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे शुरु होगा। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तौर पर ये खुलासा नहीं की है कि इस ऐप्पल इवेंट में किस प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा, लेकिन “स्केरी फास्ट” टैगलाइन से पता चलता है कि ऐप्पल अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ प्रदर्शन और गति पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
Mac की आने की संभावना
इवेंट के लिए कंपनी के पेज पर Apple लोगो को फाइंडर आइकन में बदलते हुए दिखाया गया है जो संकेत देता है कि नए Mac जल्द ही आ सकते हैं। कंपनी ने YouTube और Apple.com पर ऑनलाइन इवेंट के लिए लिंक अपलोड कर दी है।
यह भी पढ़ेंः Festival Offer Sale: 50,999 रुपये में मिल रहा iPhone 13, बिना देर किए Amazon से जल्द करें ऑर्डर
खबरों की मानें तो ऐप्पल अपने मैक लाइनअप को कुछ बड़े बदलाव के साथ पेश कर सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने भी एक लीक में दावा किया है कि कंपनी एक मैक-केंद्रित कार्यक्रम होस्ट कर सकती है।
M3 चिप्स से लैस होने की संभावना
अन्य लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार, नए मैकबुक प्रो मॉडल एम3 चिप्स के साथ आ सकता है। इस चिप्स को मौजूदा चिप के मुकाबले अधिक फास्ट बताया जा रहा है। इसके साथ ही संभावना है ऐप्पल अपने अपकमिंग इवेंट में नए 14-इंच और 16-इंच मैकबुक प्रो की भी घोषणा करेगी, जो 3nm M3 Pro और M3 Max चिप्स द्वारा संचालित हो सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
15 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
19 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
22 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines