Apple Scary Fast Event 2023: Apple ने सितंबर में Wonderlust इवेंट के दौरान अपनी नई iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। वहीं आज यानी 31 अक्टूबर को कंपनी ने Apple Scary Fast इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने कई शानदार प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतारा है। इस इवेंट में कंपनी ने नए मैकबुक प्रो से पर्दा उठाया जिसे लेटेस्ट M3 चिप के साथ पेश किया गया है। साथ ही कंपनी ने इस इवेंट में M3, M3 Pro, M3 मैक्स प्रोसेसर को भी लॉन्च किया। इवेंट के आखिर में कंपनी ने लंबे इंतज़ार के बाद नए iMac भी पेश किए। चलिए सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
M3 Chips
Apple ने तीन नए M3, M3 Pro और M3 Max के साथ M3 चिप सीरीज लाइनअप लॉन्च किया है। Apple का कहना है कि M3 चिप सीरीज M1 चिप्स की तुलना में लगभग 50% तेज है और M2 चिप्स की तुलना में 30% ज्यादा तेज है।
New MacBook Pro with M3 chip Price and Features
Apple ने M3 चिपसेट के साथ अपने नए MacBook Pro लैपटॉप को भी पेश किया है। इन नए लैपटॉप के साथ 22 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि एम3 मैक्स चिपसेट वाला नया मैकबुक प्रो सबसे तेज इंटेल चिप से 11 गुना तेज है। कंपनी ने अपने नए मैकबुक प्रो लैपटॉप के लिए एक नया स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन भी पेश किया है। नए रंग में ग्लास एल्यूमीनियम फिनिश मिलती है। कीमत की बात करें तो 14-इंच मैकबुक प्रो अब केवल $1599 में उपलब्ध है। वहीं 16-इंच मैकबुक प्रो 1999 डॉलर में उपलब्ध होगा।
नया iMac भी हुआ लॉन्च
Apple ने इस इवेंट में नया 24-इंच iMac भी पेश किया है, जो 900 दिनों के बाद मिला सबसे बड़ा अपग्रेड है। नया iMac 4.5K रेटिना डिस्प्ले, 24GB RAM और 2TB तक स्टोरेज के साथ आता है। लेटेस्ट iMac की कीमत $1,299 से शुरू होती है और अगले सप्ताह से ये डिलीवर होगा। इसे आप आज से ऑर्डर कर सकते हैं।
MacBook Pro 14 inch Price in India
इस 14-इंच नए मैकबुक प्रो को कंपनी ने भारत में 1,69,900 रुपये में पेश किया है। हालांकि यह इसकी शुरूआती कीमत है जो 1,99,900 रुपये तक जाती है। एम3 चिप वाला नया 14-इंच मैकबुक प्रो पिछले साल लॉन्च किए गए एम2 चिपसेट वाले 13-इंच मैकबुक की जगह लेगा। एप्पल का दावा है कि 14-इंच मैकबुक प्रो एम1 चिपसेट के साथ मैकबुक प्रो की तुलना में 60% बेहतर पर्फोमन्स ऑफर करता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
9 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines