अगर आप Apple iPad के यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए है। एपल ने iPadOS 17.7.8 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट की मदद से उन सुरक्षा खामियों को ठीक करने में मदद मिलेगी जो पिछले वर्जन में पाई गई थीं और जिनसे यूजर्स के डिवाइस की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था। कुछ दिन पहले जारी किया गया iPadOS 17.7.7 वर्ज़न कई समस्याओं के कारण वापस ले लिया गया था, क्योंकि इनमें Touch ID से लॉगिन न कर पाना और कुछ एप्स का बार-बार रीसेट होना शामिल था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब नया 17.7.8 अपडेट जारी किया है जो इन सभी समस्याओं को दूर करता है। अपडेट का बिल्ड नंबर 21H440 है।
नया अपडेट, iPad Pro 12.9-इंच (2017), iPad Pro 10.5-इंच और iPad (2018)में मिलेगा। अगर आपके पास भी इनमें से कोई डिवाइस है तो नया अपडेट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
नया अपडेट इन समस्याओं को करेगा दूर
AirDrop में सेफ्टी इशू: एक समस्या के चलते कोई ऐप मनचाहे फ़ाइल मेटाडेटा को पढ़ सकती थी। इसे नए परमिशन कंट्रोल के जरिये ठीक किया गया है।
Audio कंपोनेंट में “Double Free” बग
यह बग सिस्टम को एक दम से बंद कर सकता था। एपल ने बेहतर चेकिंग लागू कर इस समस्या को ठीक किया है।
iCloud Document Sharing में प्रॉब्लम
इसमें बिना अनुमति के iCloud फ़ोल्डर शेयरिंग ऑन की जा सकती थी। लेकिन अब एक्स्ट्रा एन्फ़ोर्समेंट से इस परेशानी को ठीक कर दिया गया है।
Notes का एक्सेस हुआ ठीक
इस और बड़ी समस्या ये भी थी कि कोई भी व्यक्ति, डिवाइस को छूकर ही Notes को एक्सेस कर सकता था। अब बेहतर ऑथेंटिकेशन के ज़रिए इसे बंद किया गया है।
Kernel से जुड़ी समस्याएं का मिला समाधान
इसके अलावा Kernel मेमोरी का करप्ट होना, संवेदनशील सिस्टम डेटा का लीक होना, अचानक से एप्स का बंद हो जाने से यूजर्स को हुई दिक्कत को अब ठीक कर दिया है और इन सब को सुधार कर मेमोरी हैंडलिंग को मजबूत किया गया है। इसके साथ ही इस नए अपडेट के साथ Parental Controls, Mail Addressing, StoreKit, Weather और WebKit जैसे फीचर्स में भी सेफ्टी से जुड़ी कई समस्याएं को ठीक कर दिया है। अगर आपके पास भी iPad डिवाइस तो आज ही अपडेट करें और बेहतर अनुभव प्राप्त करें।
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
42 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
21 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines