Apple Retail Store BKC in India: बीते कुछ दिन पहले एप्पल के रिटेल स्टोर एप्पल बीकेसी (Apple BKC) के आने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है कि भारत में भारत में आईफोन मार्कर का पहला आधिकारिक रिटेल स्टोर एप्पल बीकेसी (Apple BKC) 18 अप्रैल को पेश किया गया है।
बताया जा रहा है कि मुंबई के अलावा दिल्ली के साकेत में भी एप्पल का स्टोर बीकेसी ओपन होने वाला है। एप्पल द्वारा एक ब्लॉगपोस्ट में भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने का ऐलान किया गया है। स्टोर के जरिए भारत में ग्राहक लेटेस्ट ऐप्पल उत्पाद लाइनअप का अनुभव करने के साथ ही नए स्टोर से पर्सनल सर्विस और सपोर्ट का फायदा उठा सकते हैं।
दिल्ली में खुलेगा एप्पल का दूसरा स्टोर
इसकी पुष्टी कर दी गई है कि 18 अप्रैल को 11:00 बजे आईएसटी पर मुंबई में ऐप्पल स्टोर बीकेसी खुलेगा, जबकि एप्पल का दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को 10 बजे खुलेगा। ग्राहक लेटेस्ट उत्पाद लाइनअप का पता लगा सकते हैं और नए स्टोर से व्यक्तिगत सेवा और समर्थन का लाभ उठा सकते हैं।
Jio World Drive मॉल में खुलेगा स्टोर
पिछले हफ्ते Apple ने प्रतिष्ठित काली पीली टैक्सी कला से प्रेरित डिजाइन के साथ मुंबई स्टोर के बैरिकेड का अनावरण किया था। Apple BKC स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले Jio वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्थित है। यहां पर ग्राहकों को कई लेटेस्ट ऐपल प्रोडक्ट्स और सर्विस मिलेंगी।
भारत में शुरू होगी iPhone की मैन्युफैक्चिंग
अगर आप भी इस बात को लेकर सोच रहे हैं कि पहले एप्पल का स्टोर भारत में क्यों नहीं खुला था, तो बता दें कि विदेशी कंपनियों के लिए भारत में कुछ कानून हैं। इस कारण एप्पल अभी तक अपना रिटेल स्टोर भारत में नहीं खोल पाया था। कानून के मुताबिक भारत में प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग जरूरी थी और अब एप्पल अपने आईफोन की मैन्युफैक्चिंग करने के लिए तैयार है। कानून के तहत प्रोडक्ट्स का 30% मेड इन इंडिया होना जरूरी है। इसलिए भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चिंग के फैसले के बाद कंपनी को स्टोर खोलने की अनुमति मिल चुकी है और वो मुंबई के बाद दिल्ली में अपना स्टोर 20 अप्रैल तक खोल देगा।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
13 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
16 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines