Apple ने अपने Vision Pro के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट जारी करने की घोषणा की है। यह अपडेट विज़न प्रो को फर्मवेयर अपडेट प्राप्त करने में मदद करेगा। सपोर्ट में इसमें विजन प्रो बैटरी किट मॉडल नंबरों की जानकारी शामिल है, जो बैक-एंड को यह पहचानने की अनुमति देता है कि हार्डवेयर के स्पेसिफिक कॉम्बिनेशन के लिए किस फर्मवेयर अपग्रेड की आवश्यकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेटसेट को पावर देने के लिए तीन बैटरी मॉडल बनाए गए हैं। ‘एपोन पी613’ के मुताबिक, विजन प्रो बैटरी मॉडल ए2781 है। हालांकि, फर्मवेयर में दो अन्य Vision Pro बैटरी मॉडल- ए2988 और ए2697 का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि अभी यह ज्ञात नहीं है कि विशेष रूप से इसका क्या मतलब है। एडिशनल मॉडल नंबर उन बैटरियों का संदर्भ दे सकते हैं जिन्हें अन्य देशों के मानकों के अनुसार निर्मित करने की आवश्यकता है।”
यह भी पढ़ें: Twitter की नीली चिड़िया की जगह दिखेगा ‘X’ Logo, मस्क ने दी ये जानकारी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन तीन मॉडलों का मतलब तीन अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी भी हो सकती है। कंपनी ने गत माह वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में दावा किया था कि हेडसेट की बैटरी सेपरेबल नहीं है। बैटरी पर, एप्पल विज़न प्रो को चार्ज करने और सीधे पावर देने के लिए एक यूएसबी-सी पोर्ट भी दिया गया है। इस हेडसेट की कीमत 3,499 डॉलर रखी गई है तथा यह अगले वर्ष की शुरूआत में अमेरिका में बिकना शुरु हो जाएगा।
इस बीच, टेक दिग्गज ने नए सॉफ्टवेयर टूल और टेक्नोलॉजी की उपलब्धता की घोषणा की थी जो डेवलपर्स को विजन प्रो हेडसेट के लिए ऐप एक्सपीरियंस बनाने की अनुमति देती है। विज़नओएस सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट किट (एसडीके) की मदद से, डेवलपर्स विजन प्रो और विजनओएस के पावरफुल और यूनिक फीचर्स का लाभ उठाते हुए, प्रोडक्टिविटी, डिजाइन, गेमिंग और बहुत कुछ सहित कई कैटेगिरीज में पूरी तरह से नए ऐप एक्सपीरियंस बना सकते हैं।
डेवलपर्स को अपने विजनओएस ऐप्स और गेम के लिए 3डी कंटेंट को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए, एक्सकोड के साथ शामिल रियलिटी कंपोजर प्रो नामक एक नया टूल, डेवलपर्स को 3डी मॉडल, एनिमेशन, फोटो और साउंड्स का प्रीव्यू करने और तैयार करने में सक्षम बनाता है ताकि वे विज़न प्रो पर शानदार दिखाई दें।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines