हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Apple Pro and Tell Event: पहली बार टचस्क्रीन MacBook से पर्दा उठा सकता है Apple, 28 अक्टूबर के इवेंट ये प्रोडक्ट करेगा लॉन्च

Apple 28 अक्टूबर को Pro and Tell इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इस इवेंट में iPhone 18 नहीं, बल्कि पहली बार टचस्क्रीन वाला MacBook Pro देखने को मिल सकता है. जानिए Apple के इस इवेंट में क्या-क्या नया देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
Apple 28 अक्टूबर को एक बड़ा इवेंट करने जा रहा है. (Image Credit- gregjoz/X)

Apple ने अपने अगले प्रोडक्ट इवेंट का ऐलान कर दिया है. कंपनी 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में Pro and Tell नाम से खास इवेंट आयोजित करेगी. जैसे ही Apple किसी नए इवेंट की घोषणा करता है, सबसे पहले iPhone की चर्चा शुरू हो जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस इवेंट में iPhone 18 लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है. इसकी सबसे ज्यादा चर्चा नए MacBook Pro को लेकर है, जिसमें पहली बार टचस्क्रीन मिलने की बात सामने आ रही है. अगर Apple ऐसा करता है, तो MacBook सीरीज के लिए यह बड़ा बदलाव होगा.

पहली बार टचस्क्रीन MacBook आने की चर्चा

Apple ने अभी तक टचस्क्रीन MacBook की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन Bloomberg समेत कई टेक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी नए 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro मॉडल पर काम कर रही है. इनमें OLED डिस्प्ले के साथ टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो यूजर पहली बार MacBook की स्क्रीन को सीधे छूकर कई काम कर सकेंगे.

Apple ने अब तक टचस्क्रीन से बनाई दूरी

Apple ने लंबे समय से MacBook में टचस्क्रीन देने से दूरी बनाए रखी है. कंपनी ने लैपटॉप को इस्तेमाल करने के लिए कीबोर्ड, ट्रैकपैड और macOS पर ही फोकस किया है. हालांकि, टचस्क्रीन लैपटॉप बाजार में कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है. कई कंपनियां पहले से ही टचस्क्रीन वाले लैपटॉप बेच रही हैं. ऐसे में Apple का यह कदम कंपनी की MacBook रणनीति में बड़ा बदलाव माना जा सकता है.

विज्ञापन

टचस्क्रीन से कैसे बदलेगा MacBook इस्तेमाल?

अगर नया MacBook Pro टचस्क्रीन के साथ आता है तो यूजर स्क्रीन पर सीधे टैप करके ऐप खोल सकेंगे और कुछ काम हाथ से कर सकेंगे. फोटो एडिटिंग और दूसरे कामों में भी स्क्रीन टच का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, टचस्क्रीन आने का मतलब ये नहीं है कि Macbook से कीबोर्ड और ट्रैकपैड हटा दिए जाएंगे. दोनों का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहने की उम्मीद है.

OLED डिस्प्ले और M6 प्रोसेसर मिलने की चर्चा

नए MacBook Pro को लेकर OLED डिस्प्ले की भी चर्चा है. OLED स्क्रीन में हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है. इसकी वजह से स्क्रीन पर ब्लैक कलर ज्यादा गहरा दिखाई दे सकता है और कलर्स के बीच बेहतर कंट्रास्ट देखने को मिल सकता है. अगर Apple नए MacBook Pro में OLED पैनल देता है, तो डिस्प्ले क्वालिटी में भी अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple नए MacBook Pro में नेक्स्ट जनरेशन M6 प्रोसेसर भी दे सकता है. 14 इंच और 16 इंच के मॉडल में इस चिप के इस्तेमाल की चर्चा है. नया प्रोसेसर मिलने से परफॉर्मेंस और काम करने की क्षमता में सुधार की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, इसके फीचर्स और कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

नया iMac भी हो सकता है पेश

Apple इस इवेंट में नए iMac को भी पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए मॉडल में M6 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इससे कंप्यूटर की स्पीड और प्रोसेसिंग क्षमता में सुधार हो सकता है. हालांकि, नए iMac के डिजाइन और बाकी फीचर्स को लेकर अभी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है iPad Mini

इवेंट में नए iPad Mini के लॉन्च की भी चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी इसमें OLED डिस्प्ले दे सकती है. OLED पैनल मिलने से टैबलेट की स्क्रीन क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि, नए iPad Mini के बाकी फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

लॉन्च के बाद कब शुरू होगी बिक्री?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए डिवाइस चुनिंदा देशों में 6 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. हालांकि, लॉन्च और बिक्री की तारीखों के साथ-साथ इन सभी प्रोडक्ट्स के फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी Apple की ओर से नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल इन्हें रिपोर्ट्स और लीक्स के आधार पर ही देखा जा रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- Apple iPhone Duo में मिलेगी 4,883mAh की बैटरी, एक चार्ज में 44 घंटे चलने का दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola