Apple New Update: स्मार्टफोन को सिक्योर बनाने के लिए एप्पल, सैमसंग समेत कई बड़ी कंपनियां समय-समय पर अपने मंथली सिक्योरिटी अपडेट जारी करती रहती हैं लेकिन बावजूद इसके हाल ही में भारत सरकार ने iOS स्मार्टफोन पर कई खामियों का पता लगाया और iPhone यूजर्स के लिए एक अलर्ट भी जारी किया। इस पर एप्पल ने अब तुरंत एक्शन लेते हुए एक नया सिक्योरिटी पैच जारी किया है जिसे सभी को फटाफट इनस्टॉल कर लेना चाहिए। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने iOS 17.2 अपडेट जारी किया था जिसमें कई शानदार फीचर्स को पेश किया गया था। हालांकि iPhone मेकर ने अब iOS 17.2.1 के रूप में एक नया अपडेट जारी किया है। अपडेट लॉग में, Apple ने बताया है कि यह अपडेट बड़े बग फिक्स के साथ आता है और सभी यूजर्स को इनस्टॉल करना चाहिए। इसलिए मतलब यह है कि इस अपडेट में आपको कोई भी न्यू फीचर नहीं मिलता ये पूरी तरह से एक बग फिक्स अपडेट है।
वीडियो से भी जानें इस अपडेट के बारे में
कैसे करें इस अपडेट को इंस्टॉल?
इसके लिए सबसे पहले आपके पास एक सपोर्टेड iPhone होना बेहद जरूरी है। अगर आप पहले से ही iOS 17 यूज कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपको भी ये अपडेट जरूर मिलेगा। iPhone को अपडेट करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स > जनरल > सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं। यहां डाउनलोड और इंस्टॉल पर क्लिक करें। हालांकि अपडेट शुरू करने से पहले, इस बात की जांच जरूर कर लें कि आप एक बेहतर इंटरनेट कनेक्शन से कनेक्टेड हैं और आपकी बैटरी 50-60% से ऊपर है ताकि आपको अपडेट करने में कोई परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें : आपकी चैट हो सकती है लीक? 4 सेटिंग्स करके बचाएं
नए अपडेट में क्या-क्या मिल रहा नया?
जैसा कि पहले भी बताया गया है कि यह अपडेट कोई भी न्यू फीचर ऑफर नहीं करता लेकिन फिर भी आपको इसे जरूर इंस्टॉल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि CERT-In ने Apple डिवाइस में कई खामियां बताई थी जो एक हैकर को सेंसिटिव इनफार्मेशन तक पहुंचने, कोई भी कोड बदलने, सिक्योरिटी रेस्ट्रिक्शन्स को Bypass करने की अनुमति देता है।
इस वीडियो से भी जानें, अपडेट करें या नहीं?
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
6 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
16 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
18 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines