Apple New Upcoming Products: हाल ही में एप्पल ने अपनी लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज को पेश किया है जिसके बाद अब ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि Apple अब फिर से नए डिवाइस पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें एक नया iPhone SE, iPad और यहां तक कि Mac कंप्यूटर भी शामिल है। iPhone SE, जो कंपनी का सबसे सस्ता आईफोन है, फिर से मार्केट में धूम मचाने आ रहा है।
Apple के इस किफायती फोन में इस बार कंपनी बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। iPhone SE के साथ, Apple अपडेट किए गए iPads पर भी काम कर रहा है और अगले साल की शुरुआत में इन डिवाइस को पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
iPhone SE
सबसे पहले बात करें iPhone SE की तो कंपनी इस बार फोन से होम बटन डिजाइन को बदल कर फुल स्क्रीन ऑफर कर सकती है जो पहली बार SE सीरीज में देखने को मिल सकता है। नए SE में iPhone 14 के जैसा एज-टू-एज डिस्प्ले होगा, जो Apple के हाई-एंड फोन के डिजाइन के जैसा लगता है। इसका मतलब है कि फोन में ऊपर की तरफ एक नॉच भी होगा, जिसमें फ्रंट-फेसिंग कैमरा और दूसरे सेंसर होंगे।
SE में इस बार एक और बड़ा अपडेट मिलेगा जो iPhone 15 के रेगुलर मॉडल्स में भी नहीं है। जी हां, इस बजट फोन में भी कंपनी Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट देने वाली है, जो आईफोन में AI-पावर्ड टूल्स ऑफर करेगा। ये AI फीचर iPhone 16 और दूसरे हाई-एंड मॉडल में ही मिलेंगे। यह SE को उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन बना देगा जो एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप फोन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए तैयार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें : दिवाली से पहले बुरी खबर! भारत को छोड़ Apple को करना पड़ सकता है चीन का रुख, जानें क्या है वजह
iPad Air मॉडल
नए iPhone SE के अलावा, Apple अपडेट किए गए iPad Air मॉडल और नए एक्सेसरीज जारी करने की तैयारी कर रहा है। नए iPad के साथ-साथ, Apple अपने Magic Keyboard के अपडेटेड वर्जन पर भी काम कर रहा है, जो 11-इंच और 13-इंच दोनों iPads के साथ कम्पेटिबल है। यह उन यूजर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है जो अपने टैबलेट के साथ लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं। कंपनी एक नया iPad मिनी पर भी काम कर रही है, जिसे 2024 के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।
आ रहे हैं नए Mac
iPhone और iPad के साथ Apple अपने Mac लाइनअप पर भी काफी ज्यादा फोकस कर रहा है। इस साल Mac mini, MacBook Pro और iMac के नए वर्जन आने की उम्मीद है, जिसमें M4 प्रोसेसर और Apple Intelligence के साथ पेश किया जा सकता है। 2025 तक, M4 चिप वाले MacBook Air, Mac Studio और Mac Pro देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
7 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
9 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
11 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
13 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
14 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines