Apple New Security Update: क्या आप भी एप्पल का iPhone या iPad यूज करते हैं? तो सावधान हो जाएं क्योंकि इस वक्त आपका डिवाइस हैकर्स के निशाने पर है। जी हां, हाल ही में एप्पल ने अपने दोनों डिवाइस पर दो बड़े बग्स का पता लगाया है जिसके बाद कंपनी ने एक इमरजेंसी अपडेट रोल आउट किया है। इन बग्स को Zero-Day Vulnerabilities के रूप में भी जाना जाता है, जिसका फायदा उठा कर हैकर्स आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन बग्स ने iPhone, iPad और यहां तक की कुछ Mac डिवाइस को भी अफेक्टेड किया है। बता दें कि Zero-Day Vulnerabilities सॉफ़्टवेयर में मौजूद गंभीर खामियां हैं।
वीडियो से भी जानें इस अपडेट के बारे में
प्राइवेट डाटा तक पहुंच सकते हैं हैकर्स
ये बग WebKit नामक वेब ब्राउजर इंजन में पाए गए हैं, जिसका यूज Apple के डिवाइस में किया जाता है। कहा जा रहा है कि इन बग्स की मदद से हैकर्स आपके प्राइवेट डाटा तक पहुंच सकते हैं। इसलिए कंपनी ने भी अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है।
इस अपडेट में बग्स को किया फिक्स
इन खामियों के समाधान के लिए, Apple ने iOS 17.1.2, iPadOS 17.1.2, macOS Sonoma 14.1.2 और Safari 17.1.2 चलाने वाले डिवाइस के लिए इमरजेंसी अपडेट जारी किया है। इस सॉफ़्टवेयर अपडेट में डेटा इनपुट की जांच करने और उसे सुरक्षित करने के तरीके में सुधार शामिल है, जिसका लक्ष्य इन खामियों को दूर करना है।
वीडियो से जानें iPhone की कुछ खास सेटिंग्स
इन मॉडल्स पर बना हुआ है खतरा!
इन बग्स ने Apple डिवाइस को प्रभावित किया है, जिनमें iPhone मॉडल XS और बाद के मॉडल्स, कई iPad मॉडल (जैसे iPad Pro और iPad Air), और MacOS के स्पेशल एडिशन पर चलने वाले Mac शामिल हैं।
गूगल ने भी जारी किया अपडेट
दूसरी तरफ गूगल ने भी हाल ही में Windows और Linux पर अपने Chrome ब्राउजर के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है क्योंकि कुछ दिन पहले गूगल क्रोम ब्राउजर में कंपनी ने ऐसे 2 सिक्योरिटी Bugs का पता लगाया था, जो यूजर्स के डिवाइस को नुकसान पंहुचा रहे थे। बता दें कि ब्राउजर में इस खामी के चलते हैकर्स आपके डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। जिसके बाद Google ने सभी Chrome यूजर्स से तुरंत अपने ब्राउज़र को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने का आग्रह किया है।
वीडियो से भी जानें इस अपडेट के बारे में
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
11 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
13 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines