Apple New Upcoming Products: एप्पल ने नेक्स्ट वीक के लिए काफी कुछ प्लान किया हुआ है। 15 अक्टूबर को iPad Mini 7 के रिलीज होने के बाद सभी की नजरें नेक्स्ट GEN के Mac के रिलीज पर टिकी हैं। आने वाले हफ्ते में Apple द्वारा लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट के बारे में काफी समय से अफवाहें उड़ रही हैं, जिसमें Apple Intelligence रिलीज भी शामिल है।
अब, Apple ने भी इन लीक्स को कंफर्म कर दिया है और संकेत दिए हैं कि M4 Mac अगले सप्ताह लॉन्च किए जाएंगे। Apple के ग्रीक जोसवियाक ने आगामी लॉन्च के बारे में पोस्ट करते हुए X पर लिखा, “अपने कैलेंडर को ‘मैक’ कर लें! सोमवार सुबह से कई घोषणाएं होंगी।”
Apple Intelligence कल आएगा?
दूसरी तरफ Apple ने अभी तक Apple Intelligence के पहले अपडेट की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि ये AI फीचर्स वाला अपडेट भी कल यानी 28 अक्टूबर को रोल आउट किया जाएगा। iOS 18.1 कई नए AI-फीचर्स को अनलॉक करेगा और कुछ खास कस्टमाइजेशन अपग्रेड लाएगा।
M4 Mac: आएंगे ये मॉडल्स…
लीक्स के अनुसार Apple कई M4-बेस्ड Mac पेश करेगा, जिसमें एंट्री-लेवल 14-इंच MacBook Pro, M4 Pro और M4 Max चिप्स के साथ हाई लेवल 14-इंच और 16-इंच MacBook Pro पेश किया जाएगा। इसके अलावा, M4 और M4 Pro वेरिएंट में एक बिल्कुल नया Mac Mini, M4 प्रोसेसर के साथ एक अपग्रेडेड iMac के साथ आने की उम्मीद है। ये अपडेट Apple के डेस्कटॉप और लैपटॉप लाइनअप में काफी बड़ा अपग्रेड लाएगा।
Mac Mini में बड़ा बदलाव
लीक्स के अनुसार Apple के आगामी MacBook Pro और iMac में M4 प्रोसेसर के जरिए परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जाएगा, जिसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि Mac Mini में एक बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है, जिससे इसका आकार छोटा होकर Apple का अब तक का सबसे छोटा डेस्कटॉप कंप्यूटर बन जाएगा। नया Mac Mini एक Apple TV के आकार का होगा, जिसमें एक कॉम्पैक्ट और स्पेस-एफ़िशिएंट फॉर्म फ़ैक्टर होगा।
M4 प्रोसेसर अपग्रेड Mac लाइनअप में परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा। जबकि मैकबुक प्रो और आईमैक अपने पुराने डिजाइन के साथ आएंगे, जबकि मैक मिनी कॉम्पैक्ट डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसिंग को इम्पोर्टेंस देने वालों के लिए एक नया ऑप्शन देगा। आगामी एंट्री-लेवल M4 मैक 8GB के बजाय 16GB की अपग्रेडेड RAM के साथ आने की उम्मीद है। यह Apple इंटेलिजेंस सुविधाओं के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देगा।
कब आएंगे नए मैकबुक एयर M4
ब्लूमबर्ग के अनुसार, Apple 2025 की शुरुआत में लेटेस्ट M4 चिप वाला एक नया मैकबुक एयर डिवाइस लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अपडेट किए गए मॉडल का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिसकी लॉन्चिंग अगले साल जनवरी और मार्च के बीच होने की संभावना है। पिछले मैकबुक एयर को मार्च 2023 में M3 चिप के साथ पेश किया गया था और Apple ने जून 2023 में M2 चिप बेस्ड 15-इंच वैरिएंट भी पेश किया था।
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
6 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
16 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
18 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines