Apple New iOS 18 Update: एप्पल का नया iOS 18 अब तक का सबसे बड़ा अपडेट होने वाला है जो जल्द ही कंपनी iPhone 16 सीरीज के साथ रोल आउट कर सकती है। इस नए अपडेट के साथ आपको फोन में कई AI फीचर्स और एक नया लुक मिलने वाला है, लेकिन कुछ iPhone यूजर्स के लिए ये अपडेट उनके फोन को नुकसान भी पंहुचा सकता है। दरअसल हाल ही में टेक दिग्गज के Ex एम्प्लॉय ने चेतावनी दी है कि यह अपडेट पुराने iPhones जैसे X, 11, 12 और 13 में लैगिंग और बैटरी की कमी का कारण बन सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…
इतिहास का सबसे बड़ा अपडेट
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि एप्पल इस बार अपने इतिहास का सबसे बड़ा अपडेट iOS 18 के साथ रोल आउट करेगा। इस नए अपडेट के साथ iPhone में पहली बार आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस का मजा मिलने वाला है। आगामी iOS 18 में मिलने वाले AI-बेस्ड फीचर काफी पावरफुल होंगे जिसका मतलब है कि इन्हें चलाने के लिए भी डिवाइस का उतना ही दमदार होना जरूरी है, जो पुराने मॉडल के लिए भारी पड़ सकता है।
Apple पर iPhone स्लो करने का आरोप
Apple पर पहले भी इस बात के आरोप लगे हैं कि कंपनी जानबूझकर iPhone को स्लो कर देती है। इसी मामले पर हाल ही में टेक दिग्गज ने अमेरिकी यूजर्स के साथ $500 मिलियन का समझौता किया था, जिसका भुगतान उसने जनवरी में शुरू किया था, 2017 में कंपनी ने ‘बैटरीगेट’ बग से iPhone को स्लो किया जिसे ‘इतिहास में सबसे बड़े धोखाधड़ी में से एक’ करार दिया गया था।
ये भी पढ़ें : इन 35 स्मार्टफोन में अब नहीं चलेगा WhatsApp; कहीं आपका फोन तो इस लिस्ट में नहीं, जानें
iOS 18 में मिलेंगे ये फीचर्स
Apple ने 2020 में इस मुकदमे को निपटाने के लिए सहमति तो जताई थी, लेकिन उसने गलत काम करने की बात स्वीकार नहीं की है। वहीं, अब सितंबर के मध्य में नया iOS 18 लॉन्च होगा, तो इसमें कई नए फीचर होंगे, जिसमें दोस्तों को पेमेंट करना आसान बनाने के लिए ‘टैप टू कैश’, हिडन ऐप और Apple का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम: ‘एप्पल इंटेलिजेंस’ शामिल होगा।
अपग्रेड न करने की सलाह
एक Ex-Apple एम्प्लॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर iPhone यूजर्स को iOS 18 में अपग्रेड न करने की सलाह दी है जो आपके फोन को स्लो कर सकता है। कंटेंट क्रिएटर और पूर्व Apple सेल्स स्पेशलिस्ट टायलर मॉर्गन ने पुराने iPhone वाले लोगों को iOS 18 डाउनलोड न करने की चेतावनी देते हुए एक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
क्या न करें iOS 18 में अपग्रेड?
पूर्व कर्मचारी का कहना है कि अगर आपका फोन बिल्कुल ठीक चल रहा है और आपको नए iOS की बहुत ज्यादा परवाह नहीं है, तो अपडेट न करें। 2018 में लॉन्च हुए iPhone X जितने पुराने iPhone iOS 18 को सपोर्ट कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह इन पुराने फोन्स पर ये ठीक से चलेगा।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
41 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines