AI का नाम क्यों नहीं ले रहा Apple?
पिछले साल सितंबर महीने में iPhone 15 सीरीज के हालिया लॉन्च के दौरान भी, Apple ने AI के बारे में कोई बात नहीं की जिसने कई एप्पल लवर्स को बड़ा झटका लगा था। हालांकि अब हाल ही में सामने आई कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि टेक दिग्गज इस साल WWDC 2024 में AI को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कर सकता है। वीडियो से भी जानें Apple GPT: Apple's Secret AI Project "Ajax"WWDC 2024 में आ सकते हैं AI फीचर!
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple जून में अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में iPhone समेत अपने कई प्रोडक्ट्स में जेनरेटिव AI-बेस्ड टूल की एक सीरीज पेश कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि Apple नए iOS सॉफ्टवेयर अपडेट यानी iOS 18 के साथ अपनी ऑल न्यू जेनरेटिव AI सभी के लिए रोल आउट कर सकता है। वीडियो से भी जानें एप्पल के Generative AI Features
ये भी पढ़ें : Whatsapp का बदल सकेंगे Look, जानिए कैसे