Apple Making Camera Sensors: एप्पल iPhone सबसे ज्यादा अपने कैमरा के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इसके लिए कंपनी अभी पूरी तरह से Sony पर निर्भर है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जल्द ही खुद के कैमरा सेंसर पेश कर सकती है। एप्पल अपनी इमेजिंग कैपेबिलिटीज को और बेहतर बनाने के लिए अपने इन-हाउस कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है।
वीडियो से जानें एप्पल क्यों यूज करता है Sony के कैमरा
मिलेंगे और भी बेहतर प्रोडक्ट्स
इमेजिंग और कैमरा सेंसर आईफोन और मिक्स्ड रियलिटी डिवाइस पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। Apple का मानना है कि अपने स्वयं के इमेजिंग हार्डवेयर के जरिए इस पर और ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। साथ ही वह इससे अपने प्रोडक्ट्स को और भी बेहतर बना सकेंगे। इस बदलाव के बावजूद, एप्पल फिर भी अपने प्रोडक्ट्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स पर निर्भरता जारी रखेगा।
एप्पल की अन्य कंपनियों पर निर्भरता होगी कम
यह स्ट्रेटेजी Apple के लिए नई नहीं है, क्योंकि कंपनी लगातार अपने खुद के प्रोडक्ट के लिए पार्ट्स भी बना रही है, जैसे iPhone, Mac और अन्य डिवाइस के अंदर मिलने वाला Taptic इंजन और चिपसेट इसका परफेक्ट एग्जांपल है। यह एप्रोच न केवल Apple को अपने डिवाइस पर लंबे समय तक सपोर्ट देने की सुविधा देगा, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने में भी मदद करेगा। इसके अलावा यह थर्ड पार्टी कंपनियों पर एप्पल की निर्भरता को भी कम करेगा।
आ रहे दो बड़े अपडेट
वहीं दूसरी तरफ iPhone 16 को लेकर लीक्स आना शुरू हो गए हैं। इस बार की तरह नेक्स्ट आईफोन में भी कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि Apple के अगले iPhone में ओवरहीटिंग से बचने के लिए बड़े दो हार्डवेयर अपडेट मिलने वाले हैं, क्योंकि इस बार iPhone 15 Pro मॉडल्स पर ओवरहीटिंग की समस्या ने कंपनी को खूब परेशान किया है। इसके साथ ही कंपनी बेहतर हीट सिंक के लिए डिजाइन में भी बदलाव करने का प्लान कर रही है।
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
6 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
11 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
16 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
18 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines