Apple Made in India Airpods: लोगों बीच एप्पल के प्रोडक्ट्स को कितना पसंद किया जाता है, ये शायद आपको भी बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी की फैंस फॉलोइंग दुनिया भर में है, लेकिन हर किसी के पास इसके प्रोडक्ट्स हो ये जरूरी नहीं है। एप्पल अपने अच्छे और कीमती प्रोडक्ट्स के लिए काफी जाना जाता है। भारतीय में भी इसे लेकर काफी क्रेज देखा जाता है लेकिन हर किसी की जेब इसकी इजाजत नहीं दे सकती है। अगर आप भी उनमें से हैं जो आईफोन या एप्पल के अन्य प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं लेकिन महंगे होने के कारण खरीद नहीं पा रहे हैं तो जल्द ही आपको इसे सस्ते में खरीदने का मौका मिल सकता है।
दरअसल, एप्पल को लेकर पिछले काफी समय से ये खबर है कि कंपनी अपने आगामी आईफोन को भारत में निर्माण कर रही है। आईफोन के अलावा अब एयरपोड्स को लेकर भी ऐसी ही जानकारी सामने आई है। ऐसे में कंपनी हैदराबाद में स्थित फॉक्सकॉन प्लांट में आईफोन के अलावा यरलेस ईयरबड्स एयरपोड का भी प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़िए- Elon Musk X: न्यूज वेबसाइट्स समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लेकर मस्क की नई चाल! जानें क्या है मामला
हैदराबाद प्लांट को मिली इतने निवेश की मंजूरी
सूत्रों के मुताबिक एप्पल के उत्पादन को भारत में बनाया जाएगा, जिसके लिए हैदराबाद में फॉक्सकॉन का प्लांट लगेगा। इसके लिए फॉक्सकॉन ने 40 करोड़ डॉलर के निवेश की मंजूरी दे दी गई है। अगले साल के आखिरी तक यानी साल 2024, दिसंबर तक फॉक्सकॉन द्वारा एप्पल के उत्पादनों को बड़े पैमाने में शुरू कर दिया जाएगा।
Apple Manufacturing Made in India Airpods
आईफोन के बाद एयरपोड को मेड इन इंडिया लाने की तैयारी है यानी एप्पल के ये प्रोडक्ट भारत में निर्माण किए जाएंगे। पहले बताया गया था कि आगामी आईफोन 15 सीरीज मेड इन इंडिया होगा, लेकिन इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़िए- Maya OS: भारत ने Microsoft Windows को रिप्लेस करने के लिए तैयार किया अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम, जानें खासियत
कब लॉन्च होगा Made in India आईफोन और एयरपोड?
अगले महीने सितंबर तक आईफोन 15 सीरीज लॉन्च किया जा सकता है। इसमें आईफोन 15 (iPhone 15), आईफोन 15 प्लस (iPhone 15 Plus), आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) और आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) शामिल होगा। इसके साथ ही एयरपोड भी लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट या अन्य जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
9 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines