Apple MacBook Air M3 Price Drop: क्या आप भी नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। 8GB रैम वाला MacBook Air M3 फिलहाल भारत में अपनी सबसे कम कीमत पर बिक रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज 8GB रैम मॉडल का स्टॉक खत्म करने के लिए खास डिस्काउंट दे रहा है, क्योंकि Apple ने नए वर्जन की शुरुआत 16GB RAM वेरिएंट से की है और इसी के चलते पुराने मॉडल को डिस्कंटीन्यू कर दिया है। विजय सेल्स इस मॉडल को सिर्फ 94,499 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 1,14,900 रुपये से काफी कम है। इसका मतलब है कि आपको लैपटॉप पर 20,401 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
मिल रहा खास बैंक ऑफर
इसके अलावा, ICICI और SBI जैसे चुनिंदा बैंक कार्ड पर EMI ट्रांजेक्शन पर 5,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है, जो कीमत को और कम कर देती है। यह ऑफर मिडनाइट कलर वेरिएंट पर दिख रहा है। रिलायंस डिजिटल भी इसी मॉडल को 98,606 रुपये में बेच रहा है, जो विजय सेल्स से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन फिर भी लॉन्च प्राइस से देखें तो ये कीमत काफी कम है।
परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड
हालांकि इस वक्त MacBook Air M2 पर भी छूट मिल रही है, लेकिन M3 मॉडल एक बेहतर ऑप्शन है, खासकर जब आपको MacBook Air M1 से अपग्रेड करना हो। यह M3 चिप की बदौलत परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड लाता है। मैकबुक अपनी लंबे समय तक चलने वाली बेहतरीन बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। एयर मॉडल बेहतरीन फोटो एडिटिंग कैपेबिलिटीज, स्मूथ जनरल परफॉर्मेंस, अट्रैक्टिव डिस्प्ले, ठोस बैटरी लाइफ और पतला, हल्का डिजाइन ऑफर करते हैं।
ये भी पढ़ें : WhatsApp वीडियो कॉलिंग में बड़ा बदलाव! इंस्टाग्राम वाला मिलेगा मजा, जानें कैसे
अभी खरीदना सही या नहीं?
M1 की तुलना में, M3 चिप वाला 2024 मैकबुक एयर फास्ट प्रोसेसिंग स्पीड, बेहतर मल्टीटास्किंग और बेहतर मशीन लर्निंग ऑफर करता है। 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ, यह उन प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें एक ऐसा लैपटॉप चाहिए जो बार-बार चार्ज किए बिना लगभग एक दिन तक चले। M3 मॉडल में आपको एक खास सुविधा भी मिलती है, ये लैपटॉप ड्यूल डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है। ये एक ऐसी सुविधा जो मल्टीटास्कर्स के लिए काफी यूजफुल है।
मैकबुक एयर M3 में Apple का सिग्नेचर हल्का और स्मूथ डिजाइन मिलता है, जो इसे परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना ज्यादा पोर्टेबल बनाता है। 24GB तक रैम और वाई-फाई 6E सपोर्ट के साथ, मैकबुक एयर M3 आने वाले कुछ सालों में आपको बेस्ट परफॉर्मेंस दे सकता है। आप कम से कम 6 सालों तक स्टेबल परफॉर्मेंस और सॉफ़्टवेयर सपोर्ट की उम्मीद कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
9 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
14 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
16 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines