MacBook Air M2 Discount Offer: Apple ने M3 चिपसेट के साथ अपने नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं जिसके बाद 13 इंच मैकबुक एयर M2 मॉडल की कीमतों में कंपनी ने कटौती की है। 2022 मैकबुक एयर मॉडल इस वक्त एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट पर 20,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है। लैपटॉप की कीमत अब कम होकर 99,900 रुपये हो गई है, जो इसके एक्चुअल प्राइस 1,19,900 रुपये से कम है। वहीं अगर आप स्टूडेंट हैं तो इस लैपटॉप को स्टूडेंट डिस्काउंट ऑफर के साथ 89,900 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
नए MacBook Air M3 की कीमत
वहीं बात करें लेटेस्ट मैकबुक की तो M3 के साथ 13-इंच मैकबुक एयर की कीमत 1,14,900 रुपये और स्टूडेंट्स के लिए 1,04,900 रुपये है। ग्राहक नए मैकबुक एयर को M3 के साथ 4 मार्च से Apple के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि 8 मार्च से नया मैकबुक एप्पल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
क्या 2024 में MacBook Air M2 खरीदना सही?
सीधे शब्दों में कहें तो हां, आप 2024 में इसे खरीद सकते हैं क्योंकि स्टूडेंट डिस्काउंट के साथ तो आप इसे काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। लैपटॉप सेगमेंट में ये डील काफी शानदार है जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए। जो लोग कुछ और हजार रुपये खर्च कर सकते हैं, उन्हें एम3 चिप वाला लेटेस्ट एयर मॉडल खरीदना चाहिए क्योंकि इसे भी आप स्टूडेंट डिस्काउंट के बाद सिर्फ 1,04,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस ऑफर का यूज करने के लिए आपको बस अपनी ऑफिशियल स्टूडेंट ID का यूज करना है।
पावरफुल M2 प्रोसेसर से है लैस
लेकिन, जो लोग मैकबुक एयर एम3 वेरिएंट नहीं खरीदना चाहते हैं वे मैकबुक एयर एम2 खरीद सकते हैं। इसका डिजाइन भी काफी पतला है। साथ ही इसमें आपको एक बिना बेज़ेल्स वाला ब्राइट डिस्प्ले मिलता है। यह Apple के लेटेस्ट और पावरफुल M2 प्रोसेसर से लैस है, जो हाई-एंड 13-इंच मैकबुक प्रो 2022 मॉडल को भी पावर दे रहा है। ऑनलाइन इसका रीव्यू भी काफी अच्छा है, लेकिन जब ज्यादा हैवी टास्क की बात आती है तो लैपटॉप थोड़ा स्लो लगने लगता है।
MacBook Air M2 के खास फीचर्स
MacBook Air M2 मॉडल में 1080p कैमरा है, इसलिए इस मॉडल से लोगों को काफी अच्छी क्वालिटी वाला कैमरा एक्सपीरियंस मिलेगा। 2022 मॉडल में कोई स्पीकर ग्रिल नहीं है और कंपनी ने साफ-सुथरा लुक देने के लिए कीबोर्ड और डिस्प्ले के बीच दो ट्वीटर और दो वूफर फिर किए हैं। डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के अलावा, इसके स्पैटियल ऑडियो टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलता है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines