Apple MacBook Air Apple M3 Price and Discount Offers: टेक दिग्गज Apple ने मार्च 2024 में MacBook Air लॉन्च किया था और जल्द ही अब iPhone 16 भी लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने नए MacBook को 1,14,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था और ये लैपटॉप विजय सेल्स पर 10,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है। लेटेस्ट MacBook Air खरीदने का ये सही टाइम है। अगर आप Apple लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। चलिए इस बेस्ट डील के बारे में जानें…
Apple MacBook Air 2024 की कीमत
Apple Macbook Air 2024 का 13.6-इंच मॉडल 1,03,490 रुपये (8GB + 256GB) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। विजय सेल्स पर लेटेस्ट लैपटॉप के सभी मॉडल 10 परसेंट की छूट पर बिक रहे हैं। ई-शॉपिंग साइट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट/डेबिट कार्ड नो-कॉस्ट EMI और SBI कार्ड क्रेडिट कार्ड और नो-कॉस्ट EMI के जरिए 10,000 रुपये तक की भारी छूट ले सकते हैं।
इमेजिन स्टोर पर भी डील
आप दूसरे बैंक कार्ड पर भी ऑफर देख सकते हैं। हालांकि, हर वैरिएंट पर डिस्काउंट अलग-अलग हो सकता है। खरीदार खरीदारी के दौरान नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी चेक कर सकते हैं। अन्य ऑप्शंस के लिए, आप इमेजिन स्टोर पर भी डील भी देख सकते हैं। लैपटॉप 1,03,410 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और खरीदार ICICI बैंक और SBI बैंक कार्ड के जरिए 10,000 रुपये की छूट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: डेस्कटॉप जैसी पॉवर और लैपटॉप जैसी सहूलियत, गजब का है HP का ये डिवाइस; जानें फीचर्स और कीमत
Flipkart भी दे रहा छूट!
इसके अलावा, आप Flipkart, Amazon जैसे प्लेटफार्म पर भी ऑफर देख सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर ये लैपटॉप 1,04,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। ICICI Bank Credit Card के जरिए कंपनी 10 हजार की एक्स्ट्रा छूट दे रही है जिससे आप इस लेटेस्ट लैपटॉप को 1 लाख के बजट में आसानी से खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी 35,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है।
Apple MacBook Air Apple M3 फीचर्स
मैकबुक एयर M3 में 13.6 इंच का लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले है और इसमें M3 चिपसेट से लैस है। लैपटॉप macOS Sonoma पर चलता है और इसमें 8GB RAM और 256GB SSD मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए, इसमें Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, 1080p फेसटाइम HD कैमरा दिया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines