Apple MacBook Pro with M5 Chip: Apple ने आखिरकार अपने नए 14 इंच वाले MacBook Pro को M5 चिप के साथ पेश कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर अब तक का सबसे तेज और स्मार्ट है, जो पिछले मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस देगा. खास बात यह है कि इस बार लैपटॉप के साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके अंदर की तकनीक को एक नए स्तर पर ले जाया गया है. अगर आप एक हल्का, पावरफुल और फीचर से भरपूर लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मॉडल आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है.
M5 MacBook Pro की कीमत और उपलब्धता
भारत में M5 MacBook Pro की शुरुआती कीमत 1,69,900 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री 22 अक्टूबर से Apple Store और ऑफिशियल रीसेलर स्टोर्स पर शुरू होगी. यह कीमत इसे प्रीमियम सेगमेंट में लाती है, जहां कंपनी इसे क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए एक हाई-परफॉर्मेंस मशीन के तौर पर पेश कर रही है.
शानदार डिस्प्ले और साउंड सिस्टम
नया MacBook Pro 14 इंच के Liquid Retina XDR डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें नैनो-टेक्सचर ऑप्शन भी दिया गया है. यह स्क्रीन 1600 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस और 1000 निट्स तक की SDR ब्राइटनेस देती है. लैपटॉप में 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा और 6-स्पीकर वाला स्पैशियल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिससे वीडियो कॉल और मीडिया एक्सपीरियंस पहले से और बेहतर होगा.
M5 Chip: परफॉर्मेंस में बेहततर
इस लैपटॉप का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है इसका नया M5 प्रोसेसर. इसमें 10-कोर CPU, 10-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine दिया गया है. Apple का दावा है कि यह चिप पिछले M4 की तुलना में 1.6 गुना तेज ग्राफिक्स और 3.5 गुना बेहतर AI परफॉर्मेंस देगी. इसका मतलब है कि एडिटिंग, डिजाइनिंग या किसी भी भारी काम में लैग या स्लो डाउन की समस्या नहीं आएगी.
AI फीचर्स और स्मूथ एक्सपीरियंस
नया Neural Engine अब लोकल AI मॉडल्स को सपोर्ट करेगा, जिससे कई क्रिएटिव ऐप्स में AI फीचर्स सीधे लैपटॉप पर चल सकेंगे. इसमें SSD की स्पीड दोगुनी कर दी गई है और 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है. साथ ही, 150GB/s की मेमोरी बैंडविड्थ इसे और भी तेज बनाती है. यह लैपटॉप macOS Tahoe पर चलता है, जिसमें Liquid Glass डिजाइन, स्मार्ट Spotlight और Apple Intelligence जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं.
स्मार्ट टूल्स और नई फीचर्स
macOS Tahoe में इस बार कई नए AI टूल्स जोड़े गए हैं जैसे Live Translation, Shortcut में स्मार्ट एक्शन और Foundation Model Framework. इन फीचर्स की मदद से यूजर को काम करने में और भी आसानी होगी. साथ ही, यह सिस्टम पूरी तरह से AI वर्कफ्लो को सपोर्ट करेगा, जिससे क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को बड़ा फायदा मिल सकता है.
किसके लिए है ये नया MacBook Pro
M5 MacBook Pro खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लैपटॉप में स्पीड, स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स तीनों चाहते हैं. चाहे आप वीडियो एडिटर हों, ग्राफिक डिजाइनर या कोई ऐसा प्रोफेशनल जो हैवी सॉफ्टवेयर पर काम करता है यह मशीन आपके हर काम को आसानी से संभाल सकती है.
ये भी पढ़ें- Apple ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल iPad Pro! M5 चिप, XDR डिस्प्ले और धांसू फीचर्स से हाई परफॉर्मेंस टास्क के लिए तैयार
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
16 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines