Apple Let Loose Event 2024: एप्पल ने आज यानी मंगलवार 7 मई को अपने चार नए आईपैड लॉन्च कर दिए हैं। iPad Air को कंपनी ने 11-इंच और 13-इंच वेरिएंट में पेश किया है जो फास्ट चिपसेट के साथ आते हैं। जबकि iPad Pro में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जी हां, कंपनी ने इस बार आईपैड प्रो को 11 और 13 इंच के स्क्रीन साइज में नई M4 चिपसेट के साथ पेश किया है।
सबसे पतला iPad
कंपनी ने इन्हें रीडिजाइन किया है, हालांकि ये अभी भी कुछ हद तक पिछले मॉडल जैसे दिख रहे हैं लेकिन कंपनी का दावा है कि नया iPad Pro लाइनअप अब तक का सबसे पतला iPad है। नए टैबलेट के साथ, Apple ने मैजिक कीबोर्ड और Apple पेंसिल को भी पेश किया है। पेंसिल में कंपनी ने कुछ नए सेंसर ऐड किए हैं और इसे एप्पल पेंसिल प्रो नाम दिया है।
iPad Pro में मिलती है पावरफुल चिपसेट
नए iPad Pro के अंदर सबसे पावरफुल M4 चिपसेट देखने को मिल रहा है, Apple का कहना है कि नया टैबलेट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो वीडियो बनाते हैं और मल्टीमीडिया कंटेंट देखने के शौकीन हैं। कुल मिलाकर, नया चिपसेट iPad Pro को सबसे पावरफुल डिवाइस बना देता है।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
हालांकि M4 के अलावा कंपनी ने iPad Pro पर एक नया OLED डिस्प्ले भी पेश किया है। Apple नए डिस्प्ले को Ultra XDR डिस्प्ले कह रहा है। कंपनी का कहना है कि बेहतर ब्राइटनेस से लेकर आप टैबलेट पर हाई क्वालिटी में शानदार कंटेंट का मजा ले सकते हैं।
परफॉर्मेंस और हीट सिंक को किया बेहतर
इसके अलावा, कंपनी ने डिजाइन में बदलाव किया है। iPad Pro 13-इंच सिर्फ 5.3 मिमी पतला है जबकि iPad Pro 11-इंच 5.1 मिमी पतला है। Apple का यह भी कहना है कि iPad Pro में परफॉर्मेंस और हीट सिंक को बेहतर करने के लिए इसमें एक ग्राफीन लेयर ऐड की है।
इस बीच, iPad Air में M2 चिपसेट मिल रहा है जिसे 11-इंच और बिल्कुल नए 13-इंच में पेश किया है। शानदार लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ कंपनी ने इसमें कुछ AI कैपेबिलिटीज और नई एक्सेसरीज सपोर्ट को जोड़ा है।
iPad Air की भारत में कीमत
भारत में नए iPad Air को स्टारलाइट, स्पेस ग्रे, ब्लू और पर्पल कलर में पेश किया गया है। 11-इंच iPad Air की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि 13-इंच iPad Air की कीमत 79900 रुपये है। iPad Air को आज से भारत में ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि डिलीवरी और स्टोर के जरिए इसकी पहली सेल 15 मई से शुरू होगी।
iPad Pro की भारत में कीमत
इस बीच, iPad Pro के 11-इंच वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है जबकि 13 इंच वेरिएंट 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। जहां आईपैड एयर 128 जीबी स्टोरेज से शुरू होता है जबकि आईपैड प्रो में 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, नए मैजिक कीबोर्ड की भारत में कीमत 29,900 रुपये है। जबकि पेंसिल प्रो का प्राइस 11,900 रुपये है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines