Apple ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone को बाजार में उतार दिया है. कंपनी ने इसे iPhone Duo नाम दिया है. बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन खुलने पर 7.6 इंच के बड़े डिस्प्ले में बदल जाता है, जबकि बंद होने पर इसमें 5.4 इंच की बाहरी स्क्रीन मिलती है. Apple ने इसे दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा और नए सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ पेश किया है.
खुलने पर मिलेगा 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले
iPhone Duo में अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है. Apple के मुताबिक, यह स्क्रीन iPhone 18 Pro Max के मुकाबले 50 फीसदी बड़ी है. वहीं फोन को बंद करने पर 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले मिलता है, जो iPhone 18 Pro के स्क्रीन एरिया का करीब 90 फीसदी है.
दोनों डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो एक जैसा रखा गया है, जिससे फोन को खोलने या बंद करने पर कंटेंट का अनुभव ज्यादा सहज रहता है. स्क्रीन में ProMotion, Always-On Display और 3000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है. अंदर की स्क्रीन पर Nano-Texture फिनिश दी गई है, जो ग्लेयर और रिफ्लेक्शन को कम करती है.
A20 Pro चिप से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है. फोन में हीट को कंट्रोल करने के लिए कस्टम Vapor Chamber और डुअल-बैटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे फोन को बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने में मदद मिलेगी. फोन की बॉडी Grade 5 Titanium से तैयार की गई है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है. Apple के मुताबिक, हिंज को 100 से ज्यादा कंपोनेंट्स के साथ तैयार किया गया है. फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है.
48MP Fusion कैमरा से होगी फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP Fusion Main कैमरा दिया गया है. इसके साथ 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा मिलता है. कैमरा सिस्टम लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बेहतर रिजल्ट देने का दावा करता है.
फोन की फोल्डिंग डिजाइन कैमरा इस्तेमाल करने के कुछ नए तरीके भी देती है. इसमें Smart Take, Duo Preview और Duo FaceTime जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं Center Stage फ्रंट कैमरा फोन को घुमाए बिना अलग-अलग ओरिएंटेशन में फोटो और वीडियो लेने में मदद करता है.
iOS 27 के साथ मिलेगा नया अनुभव
iPhone Duo में iOS 27 दिया गया है, जिसे खास तौर पर फोल्डेबल डिजाइन के हिसाब से तैयार किया गया है. इसमें Split View के जरिए पहली बार iPhone पर दो ऐप्स को साथ-साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. यूजर्स एक ही ऐप की दो विंडो भी खोल सकते हैं और जरूरत के मुताबिक ऐप्स के बीच जल्दी स्विच कर सकते हैं. फोन में Touch ID को साइड बटन में इंटीग्रेट किया गया है. साथ ही Apple Intelligence और Siri AI के फीचर्स भी मिलेंगे.
iPhone Duo की भारत में कीमत
भारत में iPhone Duo की कीमत स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग है. इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और टॉप 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है.
iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर में पेश किया गया है. इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Apple
First published on:
Know More: Editorial Guidelines