Apple Launch Event 2023 Wonderlust Live Updats: Apple ने आधिकारिक तौर पर iPhone 15 और Apple Watch सीरीज 9 को लॉन्च कर दिया है। दिग्गज टेक कंपनी ने नए Apple Watch Ultra 2 मॉडल का भी प्रदर्शन किया। iPhone 15 में डायनामिक आइलैंड नॉच और 48MP कैमरा है। नई स्मार्टवॉच बेहतर बैटरी बैकअप और डबल टैप समेत कई शानदार फीचर से लैस है। ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 में बेहतर बैटरी और डिस्प्ले ब्राइटनेस है। रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल लॉन्च के साथ ही iPhone 15 भारत में तुरंत मिलना शुरू हो जाएगा।
पांच रंगों में iPhone 15
iPhone 15 में पूरे दिन की बैटरी लाइफ है। iPhone 15 Plus में बड़ी, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है। Apple ने iPhone 15 को आकर्षक गुलाबी, पीला, हरा, नीला और काले रंग के विकल्पों में पेश किया है।
ऐप्पल वॉच सीरीज 9 पैकेजिंग को नया रूप दिया गया है, अब इसे पूरी तरह से फाइबर-आधारित सामग्रियों से बनाया गया है। इसमें यूजर्स को एस-9 चिप देखने को मिलेगी। इसमें कॉर्बन का इस्तेमाल कम किया गया है। कंपनी का दावा है कि ऐप्पल वॉच सीरीज़ 9 के कार्बन फ़ुटप्रिंट में उल्लेखनीय 78 प्रतिशत की कमी आई है।
ये भी पढ़ें- Apple iPhone Models: 16 साल में कितना बदला आईफोन, जानें 2007 से 2023 तक का सफर
आ गया Type C पोर्ट
कंपनी ने USB Type C दिया है। कंपनी ने इस पोर्ट के साथ iPhone 15 को भी लॉन्च किया है। वही केबल Mac, iPad, iPhone और यहां तक कि AirPods Pro 2nd जनरेशन को भी चार्ज कर सकती है, जिसे अब नए USB C कनेक्टर के साथ अपडेट किया गया है।
यूरोपीय संघ ने 2024 के अंत तक क्षेत्र में बेचे जाने वाले सभी मोबाइल फोन, टैबलेट और कैमरों को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से लैस करना अनिवार्य कर दिया है।
यहां देखें लॉन्चिंग का VIDEO
यह भी पढ़ें: वो 5 कारण, जिनकी वजह से Apple का गैजेट्स रखने को स्टेट्स सिंबल मानते हैं यूजर्स?
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 hr agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
22 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines