iPhone 17: सामने आई लॉन्चिंग की फाइनल डेट, कंपनी CEO ने बताया कब होगा इवेंटटेक दिग्गज Apple ने अपने सालाना हार्डवेयर लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। इस बार इसका नाम ‘Awe dropping’ रखा गया है। यह इवेंट 9 सितंबर 2025 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स थिएटर, Apple Park में होगा। भारतीय समयानुसार इसका लाइवस्ट्रीम रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा। इवेंट को Apple की वेबसाइट, Apple TV और YouTube पर लाइव देखा जा सकता है।
इन प्रोडक्ट्स से हटेगा पर्दा
इस बड़े इवेंट में कंपनी कई प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है। सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला प्रोडक्ट होगा iPhone 17 सीरीज़। इसके अलावा नए Apple Watch मॉडल्स, AirPods Pro 3 और संभावना है कि एक नया HomePod mini और Apple TV 4K भी लॉन्च किया जाए। हार्डवेयर के साथ-साथ Apple अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स iOS 26, iPadOS 26, macOS 26 Tahoe आदि की लॉन्च टाइमलाइन भी बता सकता है।
iPhone 17
Apple का iPhone लाइनअप इस साल भी चार मॉडल्स के साथ आने की उम्मीद है। लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी iPhone 17 Plus की जगह एक बिल्कुल नया iPhone 17 Air पेश कर सकती है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone होगा।
iPhone 17: स्टैंडर्ड मॉडल
स्टैंडर्ड iPhone 17 में इस बार कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे।
- 120Hz ProMotion LTPO डिस्प्ले
- बेहतर फ्रंट कैमरा
- नया और तेज A19 चिपसेट
ये भी पढ़ें- जल्द लॉन्च हो रही iPhone 17 सीरीज के ये हैं एक्सपेक्टेड कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 17 Air: सबसे पतला iPhone
Apple का नया सरप्राइज मॉडल होगा iPhone 17 Air, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm बताई जा रही है। यह मॉडल खासकर उन लोगों के लिए होगा, जो पतला और हल्का iPhone चाहते हैं।
- सिंगल 48MP रियर कैमरा
- 2,800mAh बैटरी
- केवल eSIM सपोर्ट (कोई फिजिकल सिम नहीं)
- A19 चिप
iPhone 17 Pro और Pro Max
Pro मॉडल्स में सबसे ज्यादा बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ये मॉडल्स प्रोफेशनल यूजर्स और हाई-परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए होंगे।
- नया हाइब्रिड एल्युमिनियम-ग्लास डिजाइन
- रीडिजाइन कैमरा बार
- अपग्रेडेड 48MP टेलीफोटो कैमरा
- बेहतर फ्रंट कैमरा
- बड़ी बैटरियां और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
- सुपरफास्ट A19 Pro चिपसेट
Apple का यह इवेंट सिर्फ एक लॉन्च नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी का बड़ा शोकेस साबित होगा। iPhone 17 सीरीज से लेकर AirPods Pro 3 और Apple Watch तक, इस बार Apple अपने फैंस को कई सरप्राइज देने वाला है।
ये भी पढ़ें- भारत में बनेगी पूरी iPhone 17 सीरीज, एप्पल ने चीन से हटाया भरोसा, टाटा बना बड़ा पार्टनर
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
16 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines