Apple iPhone SE 4 Launch: Apple का किफायती iPhone यानी iPhone SE 4 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन मार्च 2025 में लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि Apple अगले हफ्ते इस फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि पिछला iPhone SE 2022 में आया था और तब से इसे एक बड़े अपडेट के साथ पेश किए जाने की बात चल रही है। इस बार iPhone SE 4 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। iPhone SE 4, Apple के किफायती स्मार्टफोन्स की लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड होगा। इसमें बेजल-लेस डिस्प्ले, Face ID, 48MP कैमरा और A18 चिपसेट जैसी शानदार खूबियां होंगी, जिससे यह iPhone फैंस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।
iPhone SE 4 की कीमत
iPhone SE कंपनी का बजट फोन होता है, ऐसे में इसका हाइलाइट इसकी कीमत होती है। जैसा कि हम जानते हैं कि 2022 में लॉन्च हुए iPhone SE की कीमत 39,999 रुपये से शुरू हुई थी। हालांकि, नए मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह अब भी Apple के बाकी iPhones मॉडल से काफी सस्ता होगा।
नया डिजाइन और बड़ी स्क्रीन
कंपनी इस बार iPhone SE 4 के लुक को पूरी तरह बदल सकती है। बताया जा रहा है कि यह फोन 6.1-इंच की फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा। यानी यह डिवाइस पुराने मॉडल से बड़ी स्क्रीन साइज के साथ आएगा। इसका मतलब यह है कि अब इसमें होम बटन नहीं होगा, और यह पूरी तरह बेजल-लेस डिजाइन के साथ आएगा। इसके साथ ही Apple इस बार iPhone SE 4 में Face ID का सपोर्ट दे सकता है। हालांकि, डायनेमिक आईलैंड फीचर इसमें नहीं दिया जाएगा, बल्कि यह iPhone 13 और iPhone 14 की तरह नॉच डिजाइन के साथ आएगा।
दमदार कैमरा और पावरफुल चिपसेट
iPhone SE 4 के कैमरे में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 48-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा, जो कि पिछले जेनरेशन के 12-मेगापिक्सल कैमरे की तुलना में काफी बड़ा है। इससे यूजर्स को बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव मिलेगा।
iPhone SE 4 में यूजर को Apple A18 चिप मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 16 सीरीज में भी दिया गया है। अगर ऐसा होता है, तो यह फोन फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देगा, भले ही इसकी कीमत बाकी iPhones से कम हो। हालांकि, इसकी कीमत पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन फिर भी यह iPhone का सबसे सस्ता और दमदार ऑप्शन होगा।
यह भी पढ़ें – WhatsApp यूजर्स पर मंडरा रहा नया खतरा! साइबर अटैक्स ने निकाली स्कैमिंग की नई टेक्निक
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
28 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
23 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines