Tim Cook Announcement on New iPhone: Apple के सस्ते आईफोन लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई दिनों से बहुत से अपडेट आ रहे थे। इसी बीच सीईओ टिम कुक की लेटेस्ट पोस्ट ने Apple के फैन्स की हसरतें बढ़ा दी हैं। बता दें कि कुक ने X (पूर्व में Twitter) पर जानकारी दी है कि Apple 19 फरवरी 2025 को अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। इस पोस्ट से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये नया iPhone SE 4 हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
पोस्ट में क्या खास?
टिम कुक ने अपने पोस्ट में एक मेटालिक Apple लोगो का छोटा एनीमेशन शेयर करते हुए इसे ‘परिवार का नया मेंबर’ बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘परिवार के सबसे नए मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।’ हालांकि, इसके बाद Apple के शेयरों में भी बढ़ोतरी हुई है और इसने 2% की बढ़त दर्ज की। हालांकि पोस्ट में ये क्लियर नहीं हुआ है कि ये डिवाइस कौन सा है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट का मानना है कि यह डिवाइस iPhone SE 4 हो सकता है। यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
iPhone SE 4 की डिटेल्स
इस डिवाइस को लेकर बहुत सी मीडिया रिपोर्ट सामने आई थीं, जिसमें जानकारी मिली है कि Apple इस महीने एक लो-एंड iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो iPhone SE का अगला वर्जन हो सकता है। इसके साथ ही इसके कई फीचर्स भी ऑनलाइन सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इस नए फोन का डिजाइन iPhone 14 जैसा होगा, जिसमें एक बड़ा डिस्प्ले और Face ID की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी iPhone SE सीरीज से होम बटन को पूरी तरह हटा सकती है।
फीचर्स की बात करें तो नए iPhone SE 4 में Apple का A18 चिपसेट होगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 16 में भी उपयोग किया गया है। इसके साथ ही इसमें Apple Intelligence को भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ये Apple का खास डिवाइस होगा क्योंकि कंपनी इसके साथ अपना इन-हाउस सेल्युलर मॉडेम पेश कर सकती है, जो Qualcomm के मॉडेम की जगह लेगा। यह नया मॉडेम iPhone SE 4 के अलावा कंपनी अपने स्लिम iPhone मॉडल को भी टीज कर सकता है।
2025 के लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट
इस साल Apple केवल नया iPhone ही नहीं, बल्कि और भी कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लिस्ट में M4 चिपसेट के साथ MacBook Air, iPad और iPad Air का अपग्रेडेड वर्जन, Apple का पहला स्मार्ट होम हब, AirTag, iPhone और Apple Watch सीरीज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – महिला की जींस में फटा मोबाइल, पीठ, कमर और हाथ झुलसे, आप बरतें ये 5 सावधानियां
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines