Apple iPhone SE 4th Gen New Leaks: एप्पल जल्द ही आईफोन 16 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है जो इस बार 9 सितंबर को आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी 4 नए iPhone लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन इसी बीच ये भी खबर सामने आ रही है कि कंपनी एप्पल फैंस के लिए एक नया iPhone SE मॉडल भी ला रही है। लीक्स के मुताबिक कंपनी इसे आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च के बाद पेश कर सकती है और ये सबसे सस्ता आईफोन मॉडल होने वाला है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
कब होगा लॉन्च?
हालिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि iPhone SE (4th Gen) अगले साल, यानी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले मॉडल्स की तरह, इसे भी मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल ने इस फोन का प्रोडक्शन पहले ही शुरू कर दिया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉन्च जल्द ही हो सकता है।
मिलेंगे ये नए फीचर्स
नए iPhone SE में कई नए फीचर्स होने की उम्मीद है:
नया डिजाइन: पुराने मॉडल्स के मुकाबले, नए iPhone SE में एक नया और यूनिक डिजाइन हो सकता है।
बेहतर प्रोसेसर: इसमें ऐप्पल का लेटेस्ट प्रोसेसर हो सकता है, जिससे इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस में काफी सुधार होगा।
बेहतर कैमरा: कैमरा भी अपग्रेड किया जा सकता है, जिससे आप बेहतर तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
5G सपोर्ट: यह फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट कर सकता है, जिससे आपको हाई-स्पीड इंटरनेट का एक्सपीरियंस मिलेगा।
ये भी पढ़ें : गजब होने वाला है…iPhone 16 के साथ आ रहे हैं इतने प्रोडक्ट्स
क्यों है iPhone SE इतना पॉपुलर?
iPhone SE हमेशा से एक किफायती ऑप्शन रहा है। इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट होता है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। रेगुलर iPhone मॉडल्स के मुकाबले इसकी कीमत काफी कम होती है और इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।
क्या आपको iPhone SE खरीदना चाहिए?
अगर आप एक कॉम्पैक्ट और किफायती iPhone चाहते हैं, तो iPhone SE आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन अगर आप लेटेस्ट फीचर्स और हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस वाले फोन चाहते हैं, तो आपको iPhone 14 या iPhone 15 जैसे मॉडल्स को पिक करना चाहिए। लीक्स में कहा जा रहा है कि iPhone SE की का प्राइस 47,600 रुपए से शुरू हो सकता है। जबकि 128 जीबी वैरिएंट का प्राइस 52,600 रुपए होगा। वहीं, 256 जीबी वैरिएंट 62,600 रुपए में पेश किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines