iPhone SE 4 New Leaks: एप्पल जल्द ही अपनी आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च करने वाला है जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि कंपनी नए iPhone SE मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 सीरीज के बाद लॉन्च होने वाले SE मॉडल में हमें कई बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इस बार Apple अपनी नई 16 सीरीज iPhone मॉडल के डिजाइन में भी कई बड़े बदलाव करने वाला है, जो SE मॉडल में भी देखने को मिलने वाले हैं। आइये जानते हैं इस अपकमिंग मॉडल में क्या कुछ रहेगा खास…
डिजाइन में दिखेगी iPhone 16 की झलक
अब, एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone SE का डिजाइन पूरी तरह से नया होगा और इसमें 2024 में लॉन्च होने जा रही iPhone 16 सीरीज की तरह ही फ्रंट पर डायनामिक आइलैंड नॉच भी होगी। एप्पल काफी समय से SE मॉडल्स पर पुराना डिजाइन ऑफर कर रहा है यह भी एक कारण है कि लोग अब इसे इतना ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। इसलिए कंपनी को डायनेमिक आइलैंड नॉच के साथ जाना बहुत मायने रखता है। सबसे खास इस बार SE फोन को इसका बैक डिजाइन बनाएगा। ताजा लीक्स में कहा बताया गया है कि फोन का बैक iPhone 16 जैसा देखने को मिल सकता है।
मिलेगा दमदार चिपसेट
हालांकि पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone SE 4 में iPhone 14 मॉडल की तरह बड़ी स्क्रीन और बड़ी नॉच मिलेगी, जिसका मतलब है कि आप SE मॉडल पर फेस आईडी टेक्नोलॉजी का मजा ले पाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी A15 या A16 चिप भी लाएगी जिससे आप इसे लंबे समय तक यूज कर पाएंगे।
यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन सस्ते में कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। एप्पल की SE सीरीज कम पैसों में ज्यादा फीचर ऑफर करने के लिए जानी जाती है लेकिन पिछले कुछ समय से यह इतनी पॉपुलर नहीं हो पाई है। हालांकि इस बार, iPhone SE 4 की कीमत भारत में 40 हजार रुपये से शुरू हो सकती है जो एप्पल का सबसे सस्ता आईफोन हो सकता है।
कैमरा में होगा ये बड़ा बदलाव
Apple ने पिछले साल iPhone 15 सीरीज के साथ USB C को अपनाया है, जिसका मतलब है कि 2024 या उसके बाद लॉन्च होने वाले सभी नए iPhones को चार्जिंग के लिए USB C पोर्ट मिलने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Apple SE को डुअल कैमरा सिस्टम में अपग्रेड करेगा लेकिन इसकी ज्यादा संभावना नहीं है।
कंपनी इसकी जगह एक 48MP का कैमरा पेश करेगी। इन अपग्रेड के साथ ये फोन गेम चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी इसे कब लॉन्च करेगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines