iOS 17.5 and iPad OS 17.5 Bug: जब से iOS 17.5 का अपडेट जारी हुआ है तब से लाखों iPhone यूजर्स की टेंशन बढ़ गई है। जी हां, फोन में एक नए तरह का बग आ गया है जिसके बाद डिलीट हुए फोटो फिर से गैलरी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट ने अपडेट के बारे में एक और बड़ा खुलासा किया।
MacRumors के अनुसार, अपडेट iPhone ही नहीं बल्कि iPad को भी एफेक्ट कर रहा है, भले ही आपने अपने डिवाइस से तस्वीरें डिलीट कर दी हों या डिवाइस किसी शख्स को बेच दिया हो। फोन में अभी भी पुरानी फोटोज दिखाई दे रही हैं। एक Reddit यूजर ने भी पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
यूजर की पोस्ट के मुताबिक, iPad Pro से डेटा डिलीट करने के बाद भी कुछ तस्वीरें दोबारा दिखाई दे रही हैं। यूजर ने डिवाइस बेचने से पहले डेटा मिटा दिया था लेकिन iPadOS 17.5 को अपडेट करने के बाद, कुछ तस्वीरें iPad पर फिर से दिखाई दीं।
दोस्त ने फोन कर बताया
यूजर ने पोस्ट करके बताया कि उसने आईपैड बेचने से पहले ऑफिशियल एप्पल गाइड को फॉलो करते हुए आईपैड से सारा देता मिटा दिया था। आईपैड से डेटा मिटाने के बाद उसने कभी भी अपनी एप्पल आईडी के साथ उस आईपैड में लॉगिन भी नहीं किया। शख्स ने बताया सितंबर 2023 में उसने अपना आईपैड एक दोस्त को बेच दिया, लेकिन आईपैड ओएस 17.5 में अपडेट करने के बाद उसके दोस्त ने फोन कर बताया कि उसकी कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
iPad Pro (4th Generation) में दिखा बग
शख्स ने यह भी कहा कि ये एक मैसिव प्राइवेसी ब्रीच है कितने लोगों ने अब तक अपने डिवाइस बेचे हैं जिनकी तस्वीरें अब गलत हाथों में भी जा सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, समस्या को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट किए गए 12.9-inch iPad Pro (4th Generation) पर देखा गया है।
इस केस में जो फोटोज वापस आई हैं वो 2017 की हैं। शख्स ने iPhone से इन फोटोज को शूट किया था और iCloud फोटो लाइब्रेरी के जरिए डिवाइस में सिंक किया था। यह मामला कई यूजर्स द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद आया है। iPhone पर भी अपडेट करने के बाद हटाई गई तस्वीरें फिर से दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वे सभी रिपोर्ट्स उन लोगों तक ही सीमित थे जिनके पास डिवाइस थे और जिन्होंने आईक्लाउड फोटो लाइब्रेरीज और Apple ID में लॉगिन किया था।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
19 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
21 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
22 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines