iPhone Fold: टेक की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले डिवाइसों में से एक है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी 2026 में iPhone Fold लॉन्च कर सकती है. लेकिन अब ताजा जानकारी सामने आई है कि लॉन्च को एक साल के लिए टाल दिया गया है. यानी यह डिवाइस अब 2027 से पहले मार्केट में नहीं आएगा.
क्यों टला iPhone Fold का लॉन्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने अब तक अपने फोल्डेबल फोन का फाइनल डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और हिंग सिस्टम तय नहीं किया है. यही नहीं, कंपनी को डिस्प्ले पैनल की सप्लाई में भी दिक्कत आ रही है. इन वजहों से Apple 2026 में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू नहीं कर पाएगा. हिंग डिजाइन को लेकर कंपनी विशेष रूप से सतर्क है क्योंकि Apple चाहती है कि फोल्ड होने पर स्क्रीन पर किसी तरह की क्रीज न दिखे.
हाई-क्वालिटी स्टैंडर्ड भी बना अड़चन
Apple अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करता. इसी वजह से उसे परफेक्ट हिंग मैकेनिज्म और डिस्प्ले हासिल करने में परेशानी हो रही है. पहले भी कंपनी को बिना क्रीज वाली स्क्रीन बनाने में तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ा था. अब इसके साथ ही सप्लाई चेन में भी कमी आ गई है, जिससे लॉन्च में देरी लगभग तय मानी जा रही है.
फोल्डेबल डिस्प्ले की कमी
Apple को लाखों की संख्या में फोल्डेबल डिस्प्ले की जरूरत है ताकि डिवाइस का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन किया जा सके. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही है. यही वजह है कि 2026 में लॉन्च संभव नहीं दिखता. इससे उन लोगों को निराशा हो सकती है जो iPhone Fold का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
Apple के लॉन्च प्लान में बड़ा बदलाव
iPhone Fold के अलावा कंपनी अपने रेगुलर iPhone सीरीज की लॉन्चिंग प्लानिंग में भी बदलाव कर सकती है. Mizuho Securities की रिपोर्ट के अनुसार, Apple सितंबर 2026 में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है. जबकि iPhone 18 और iPhone 18e मॉडल 2027 में पेश किए जाएंगे. ऐसे में iPhone Fold को भी एक अलग लॉन्च डेट मिल सकती है.
क्या होगा iPhone Fold का फ्यूचर?
Apple के फोल्डेबल डिवाइस को लेकर उत्सुकता लगातार बनी हुई है. Samsung और अन्य ब्रांड पहले ही इस सेगमेंट में अपनी पकड़ बना चुके हैं. ऐसे में Apple देर से सही, लेकिन एक दमदार प्रोडक्ट के साथ मार्केट में उतरना चाहता है. कंपनी चाहती है कि लॉन्च के वक्त उसका फोल्डेबल iPhone मार्केट में बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आए. इसलिए फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें- अब इंस्टाग्राम पर PG-13 रूल्स, टीनेजर्स के लिए बड़ा बदलाव, पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines