जानी मानी टेक कंपनी Apple ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। चालू वित्त वर्ष (FY 25) के पहले सात महीनों में Apple ने भारत से iPhone एक्सपोर्ट में लगभग 60,000 करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया है। इंडस्ट्री डेटा की माने तो अप्रैल-अक्टूबर तक के समय में कंपनी ने 7 बिलियन डॉलर से अधिक यानी लगभग 60,000 करोड़ रुपये की कीमत के iPhone एक्सपोर्ट किए हैं, जो चालू वित्त वर्ष में हर महीने लगभग 8,450 करोड़ रुपये की कीमत के एक्सपोर्ट के बराबर है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
iPhone 16 मॉडल का निर्यात
बता दें कि कंपनी इस बार भारत से आईफोन 15 और 14 सीरीज के मॉडलों के अलावा लेटेस्ट iPhone 16 मॉडल को एक्सपोर्ट कर रही है। पिछले साल की बात करें तो Apple ने 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा कीमत के iPhone निर्यात किए थे। इस साल कंपनी ने केवल 5 महीने में ही इस आंकड़े का 70 प्रतिशत आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी इस बार सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और प्रोडक्शन-लिंक्ड इनिशिएटिव (PLI) स्कीम की बदौलत एक नया एक्सपोर्ट रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।
iPhone 16
क्या कहते हैं 2023 के आंकड़े?
बता दें कि Apple ने पिछले वित्त वर्ष में भारत में 14 बिलियन डॉलर के iPhone को असेंबल किया, जबकि 10 बिलियन से अधिक कीमत के डिवाइस का एक्सपोर्ट किया गया। वहीं 2022-23 में भारत से iPhone का निर्यात 6.27 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 10 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है।
जुलाई-सितंबर के टाइम लाइन में टिम कुक की कंपनी ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया। कुक ने बताया कि हम भारत में जो उत्साह देख रहे हैं, उससे हम उत्साहित हैं, जहां हमने अब तक का सबसे बड़ा रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि भारत में Apple के दो रिटेल स्टोर हैं , जिसमें नई दिल्ली (साकेत) और मुंबई (BKC) शामिल है। कंपनी आने वाले दिनों में चार नए स्टोर खोलने की तैयारी में हैं।
IDC की एक रिपोर्ट में बताया गया कि Apple ने 2024 की तीसरी तिमाही (Q3) में 4 मिलियन यूनिट के साथ भारत में अपनी अब तक की सबसे बड़ी तिमाही शिपमेंट पोस्ट की। Apple ऑनलाइन चैनल में दूसरे सबसे बड़े प्लेयर्स के रूप में उभरा। इसमें सबसे ज्यादा शिप किए गए डिवाइस में iPhone 15 और iPhone 13 शामिल थे।
यह भी पढ़ें – AMD Layoffs: 1,000 कर्मचारियों की नौकरी गई…चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी में छंटनी; बताई ये वजह
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines