Apple iPhone 17 Live Streaming Free: साल 2025 का सबसे बड़ा मोबाइल लॉन्च इवेंट अब बस कुछ ही घंटों दूर है। आज होने वाले Apple के Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज और कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे। दुनियाभर के टेक प्रेमियों को इस इवेंट से काफी उम्मीदें हैं।
कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
Apple का यह शानदार इवेंट भारतीय समयानुसार आज 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू होगा। इसे आप आसानी से Apple TV ऐप, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। यानी घर बैठे आप हर अपडेट का मजा ले पाएंगे और ऐसा देखना पूरी तरह से फ्री होगा।
iPhone 17 सीरीज में क्या मिलेगा नया
इस बार Apple कुल चार मॉडल्स लॉन्च करेगा – iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। खास बात यह है कि iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone होगा, जो पुराने Plus मॉडल को रिप्लेस करेगा। इसके अलावा Pro मॉडल्स को नए डिजाइन के साथ लाया जाएगा और पहली बार सीरीज में 24MP फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-iPhone 17 सीरीज के ये हैं एक्सपेक्टेड कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
AirPods Pro 3 का नया वर्जन
इवेंट में AirPods Pro 3 भी पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें कंपनी ने चार्जिंग केस को छोटा और हल्का बनाने पर काम किया है। इयरबड्स के डिजाइन में भी हल्का बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, इसमें लाइव ट्रांसलेशन जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है।
Apple Watch में बड़े बदलाव
Apple इस इवेंट में नई वॉच सीरीज भी लॉन्च कर सकता है। Apple Watch Ultra 3 को दो साल बाद बड़े अपग्रेड के साथ उतारा जा सकता है। वहीं, Apple Watch SE को अपग्रेडेड डिस्प्ले, तेज S11 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है।
Apple Watch Series 11 में भले ही बड़े बदलाव न हों, लेकिन ब्राइटनेस लेवल को बढ़ाकर और नए कलर ऑप्शंस देकर इसे और अट्रैक्टिव बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 को लेकर नया खुलासा, 70% यूजर्स खरीदना चाहते हैं नए आईफोन
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines