Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo अब खरीदने के लिए तैयार है. कंपनी आज यानी 16 अक्टूबर से इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर रही है, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. खास बात यह है कि फोन की शुरुआती कीमत ही 2,99,900 रुपये है टॉप मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये तक खर्च करने होंगे. अगर आप भी Apple का पहला फोल्डेबल iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जानिए इसकी कीमत से लकर प्री-ऑर्डर करने का पूरा तरीका और मिलने वाले बैंक ऑफर के बारे में.
कितनी बजे से शुरू होगी बुकिंग?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी. ग्राहक Apple India की ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए फोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर भी इसकी बुकिंग की जा सकेगी. हालांकि, हर स्टोर पर फोन का स्टॉक उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है.
चार स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा फोन
Apple iPhone Duo को चार स्टोरेज वेरिएंट में लेकर आई है. इसमें 256GB से लेकर 2TB तक के विकल्प मिलेंगे.इसके हर वेरिएंट की कीमत स्टोरेज बढ़े के साथ बढ़ती जाती है. फोन के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इस तरह है-
- 256GB- 2,99,900 रुपये
- 512GB- 3,24,900 रुपये
- 1TB- 3,74,900 रुपये
- 2TB- 4,49,900 रुपये
कैसे कर सकते हैं iPhone Duo प्री-ऑर्डर
iPhone Duo को ऑनलाइन बुक करने के लिए Apple India की ऑनलाइन स्टोर वेबसाइट पर जाना होगा. यहां अपनी पसंद का कलर और स्टोरेज वेरिएंट चुनना होगा. इसके बाद पेमेंट के लिए उपलब्ध विकल्पों में से कोई विकल्प चुना जा सकता है. ग्राहक EMI और ट्रेड-इन का ऑप्श भी देख सकते हैं. फोन की डिलीवरी के लिए अपना पता देने के साथ स्टोर पिक-अप का विकल्प भी चुना जा सकता है. सभी जानकारी भरने और पेमेंट पूरा करने के बाद ऑर्डर कन्फर्म हो जाएगा.
पुराने iPhone को एक्सचेंज कर घटा सकते हैं कीमत
अगर आपके पास पुराना iPhone है, तो उसे एक्सचेंज करके iPhone Duo की प्रभावी कीमत कम की जा सकती है. एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने iPhone की कंडीशन और Apple की पात्रता शर्तों पर निर्भर करेगी. इसलिए बुकिंग के दौरान पुराने डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक की जा सकती है.
बैंक ऑफर से मिल सकती है 7,000 तक की बचत
iPhone Duo खरीदने पर ग्राहक बैंक ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं. Axis Bank या ICICI Bank के जरिए 7,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा पात्र American Express कार्ड ऑफर भी उपलब्ध हो सकते हैं. ग्राहक चाहें तो नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं.
23 अक्टूबर से स्टोर पर मिलेगा फोन
iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जबकि फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. ऐसे में अगर आप Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को खरीदना चाहते हैं, तो प्री-ऑर्डर के दौरान स्टोरेज, बैंक ऑफर, EMI और पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू को एक साथ देखकर अपने लिए उपलब्ध विकल्प चुन सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले और A20 Pro चिप से लैस
संबंधित खबरें
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
1 hr agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
18 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
21 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
22 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
23 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines