Apple iPhone Best Deals: 2024 शुरू हो गया है और कई सेलर्स Sales बढ़ाने के लिए कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर शानदार डील्स ऑफर कर रहे हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट से लेकर विजय सेल्स तक, ई कॉमर्स स्टोर बहुत से इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर कुछ बेहतरीन डील्स मिल रही हैं। डिस्काउंट पर मिल रहे इन गैजेट्स में से एक एप्पल वॉच सीरीज 9 समेत MacBook और iPhones शामिल हैं। अगर आप इसे विजय सेल्स के जरिए से ऑर्डर करते हैं तो वॉच पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके पास एचडीएफसी कार्ड का होना जरूरी है।
Apple Watch 9 पर ऑफर
एप्पल वॉच सीरीज 9 इस वक्त विजय सेल्स पर 50,850 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। इसका मतलब है कि अगर ग्राहक विजय सेल्स की वेबसाइट के जरिए से वॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उन्हें 4050 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक कार्ड से इसे खरीदने पर एक्स्ट्रा 2,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसलिए, इन दोनों ऑफर्स का लाभ उठाने पर आप वॉच पर कुल 6,500 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं। दूसरी तरफ क्रोमा पर Apple Watch Series 9 का 41mm मॉडल 40,499 रुपये में मिल रहा है।
वीडियो से देखें Apple Watch Series 9 Unboxing & Review
iPhone 15 पर डील ऑफर
इसके अलावा iPhone 15 और MacBook Pro पर भी शानदार डील्स देखने को मिल रही हैं। सबसे पहले बात करें आईफोन की तो, iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वैरिएंट 70,990 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा, कई ऑफर भी मौजूद हैं जो फोन के प्राइस काफी कम कर देते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास HDFC Bank Card है तो आप 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इस हिसाब से कुल डिस्काउंट लगभग 12,000 रुपये के आसपास है। जबकि फोन पर अन्य बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। इसके अलावा, 1TB स्टोरेज वाला iPhone 15 Pro बैंक ऑफर के साथ 1,59,990 रुपये में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : 3 Useful Gadgets से अपने घर को करें अपग्रेड!
MacBook पर डील्स एंड ऑफर
लैपटॉप की बात करें तो M3 चिप वाले मैकबुक प्रो की कीमत 1,47,910 रुपये से शुरू होती है, जबकि M3 प्रो चिप वाले लैपटॉप की कीमत 1,74,910 रुपये से शुरू होती है, इसके अलावा M3 मैक्स चिप मॉडल 2,82,910 रुपये में मिल रहा है और M2 चिप वाले मैकबुक प्रो की कीमत भी कम होकर 2,82,910 रुपये हो गई है, जिसमें HDFC Bank Card के साथ 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी शामिल है।
वीडियो में देखें World’s Most Powerful Laptop
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 hr agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
22 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
23 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines