हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Apple iPhone Blast: कारोबारी के जेब में फटा आईफोन, पीड़ित बोला- "मेरा भरोसा उठ गया"

विज्ञापन
iphone

Apple iPhone Blast: “फोन ब्लास्ट” ये आपने शायद पिछले कुछ महीनों में कई बार सुना होगा? दरअसल, इससे संबंधित कई मामले सामने आ चुके हैं। आमतौर पर सस्ते एंड्रॉइड फोनों के ब्लास्ट होने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार ताजा मामला आईफोन को लेकर सामने आया है। अपनी अधिक कीमत के लिए प्रसिद्ध एप्पल कंपनी का आईफोन एक व्यक्ति की जेब में ब्लास्ट हुआ है।

जी हां, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आईफोन के ब्लास्ट होने का नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बिजनेसमैन की जेब में रखा आईफोन जल गया था, लेकिन ये कौन सा मॉडल है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि, हादसे को लेकर ये जानकारी है कि व्यक्ति के पेंट की जेब में आईफोन था और वो अचानकर जल गया। इस दौरान पीड़ित अपने घर के बाहर बैठा हुआ था।

पीड़ित का जांघ और अंगूठा

TOI की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना 47 साल के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन प्रेम राज सिंह के साथ घटी है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रहता है। पीड़ित प्रेम राज ने बताया कि उसे सबसे पहले अपने पॉकेट में रखा फोन गर्म होता महसूस हुआ और फिर धुआं निकलने के बाद फोन जल गया। ऐसे में व्यक्ति की जांघ और अंगूठा भी जल गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

एक अन्य रिपोर्ट का कहना है कि प्रेम राज सिंह के जेब में एप्पल का आईफोन था, जिसके मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि, जले आईफोन की फोटो से लगता है कि ये आईफोन 7 या आईफोन 8 हो सकता है। बता दें कि पीड़ित इस फोन को 10 साल से चला रहा था, लेकिन अब इस तरह की घटना होने के कारण उनका एप्पल कंपनी से विश्वास उठ चुका है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको अपना फोन ज्यादा गर्म लगे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, ये फोन के फटने या जलने से पहले का संकेत हो सकता है। अगर फोन बार-बार गर्म होता रहता है तो लापरवाही न करें और इसे तुरंत सर्विस के लिए दें। इसके अलावा आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि फोन की बैटरी को चार्ज करने के लिए किसी भी चार्ज का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे भी फटने जैसी समस्या हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें