Apple iPhone 17 Series Launch Date in India: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल जल्द अपना नया आईफोन पेश करने वाला है। नए आईफोन 17 सीरीज में चार मॉडल शामिल होंगे। इनमें प्रो, प्रो मैक्स के अलावा एक एयर मॉडल भी शामिल किया जाएगा। आईफोन 16 सीरीज के बाद आने वाले मॉडल में प्लस नहीं मिलेगा। आईफोन 17 सीरीज पिछले मॉडल की तुलना में कुछ अलग डिजाइन और फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें आईओएस 26 का अपडेट मिलेगा। लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 सीरीज की कुछ जानकारियां लीक हो रही है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
आईफोन 17 सीरीज में कौन-कौन से मॉडल होंगे शामिल?
- आईफोन 17 (iPhone 17)
- आईफोन 17 एयर (iPhone 17 Air)
- आईफोन 17 प्रो (iPhone 17 Pro)
- आईफोन 17 प्रो मैक्स (iPhone 17 Pro Max)
iPhone Plus का रिप्लेसमेंट है आईफोन 17 एयर
आईफोन 16 में प्लस मॉडल मिला था, लेकिन आईफोन 17 में इसे नहीं जोड़ा जाएगा। हालांकि, आईफोन 17 एयर शामिल हो रहा है जो iPhone Plus का रिप्लेसमेंट नहीं है। इसे एक अलग कॉम्पैक्ट के साथ पेश किया जाएगा जिसकी कीमत ज्यादा नहीं होगी। मिड रेंज मॉडल में ये फोन हल्का और पतले डिजाइन वाला होगा। देखने में आईफोन 17 से थोड़ा बड़ा और प्रो वर्जन से थोड़ा छोटा होगा।
आईफोन 17 सीरीज कलर और डिजाइन
एप्पल का आईफोन 17 सीरीज नए कलर ऑप्शन के साथ आएगा। आईफोन 17 को पर्पल और ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। जबकि, आईफोन 17 प्रो को नए Sky Blue कलर में लॉन्च किया जाएगा। प्रो वर्जन को टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम तैयार किया जा सकता है। ये फोन एल्यूमिनियम और ग्लास का हाइब्रिड डिजाइन के साथ हो सकता है।
आईफोन 17 सीरीज डिस्प्ले
बात करें डिस्प्ले की तो आईफोन 17 और प्रो में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा। इसका आईफोन 17 एयर में 6.6 इंच का डिस्प्ले, आईफोन 17 प्रो मैक्स में 6.9 इंच डिस्प्ले होगा। आगामी फोन बेहतर कैमरा फीचर्स नई चिप A19 बायोनिक के साथ हो सकता है। पिछली सीरीज की तुलना में लंबी बैटरी लाइफ मिल सकती है।
iPhone 17 Series Launch Date & Price (Expected)
आईफोन 17 सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन अभी तक इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं हुई है। बात करें कीमत की तो आईफोन 17 की कीमत 799 डॉलर यानी 70000 रुपये हो सकती है। आईफोन 17 एयर की कीमत 899 डॉलर यानी 79,000 रुपये, आईफोन 17 प्रो की कीमत 999 डॉलर यानी 88,000 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत 1199 डॉलर यानी 103278 रुपये के करीब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- OPPO K13x 5G: 15 हजार रुपये के बजट में आया AI कैमरे वाला फोन; जानें सेल डेट, कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
16 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
17 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
19 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
21 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines