iPhone 17 Pro Max VS Samsung Galaxy S26 Ultra: क्या सैमसंग में मिलेगी आईफोन से ज्यादा बैटरी?

Apple iPhone 17 Pro Max आज लॉन्च होगा और Samsung Galaxy S26 Ultra की डिटेल्स भी सामने आई हैं। आइए जानते है इन डीटेल्स के मुताबिक कौन सा फोन बैटरी के मामले में बेहतर होगा।

SOURCE- NEWS 24

iPhone 17 Pro Max VS Galaxy S26 Ultra: Apple Awe Dropping Event 2025 आज यानी 9 सितंबर की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज पेश करने जा रही है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max की हो रही है। लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स से कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन

iPhone 17 Pro Max VS Galaxy S26 Ultra

Apple का iPhone 17 Pro Max हमेशा से प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में गिना जाता है। इसे टक्कर देने के लिए Samsung हर साल अपनी Galaxy S Series लाती है। इसी बीच अब आने वाले Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर नई खबर सामने आई है। लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका बैटरी बैकअप iPhone 17 Pro Max से ज्यादा हो सकता है।

विज्ञापन

Galaxy S26 Ultra में मिलेगी बड़ी बैटरी

टेक टिप्स्टर एंथोनी ने अपने सोशल अकाउंट X  पर iPhone 17 Pro Max और Galaxy S26 Ultra के फीचर्स साझा किए हैं। उनके मुताबिक iPhone 17 Pro Max में 4,823 mAh की बैटरी दी जाएगी और इसका बॉडी मोटापा 8.7mm होगा। वहीं, Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm होगी। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में बड़ा कूलिंग सिस्टम और बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन

पतला डिजाइन और ज्यादा पावर?

अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो Samsung का नया प्रीमियम फोन, बैटरी और डिज़ाइन दोनों मामले में iPhone 17 Pro Max से आगे निकल सकता है। ज्यादा पावरफुल बैटरी और पतले डिज़ाइन के साथ Galaxy S26 Ultra Apple को कड़ी टक्कर दे सकता है।

बैटरी पर उलझन जारी

ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone 17 Pro Max में 5088mAh की बैटरी दी जाएगी। ऐसे में अब सही जानकारी केवल लॉन्च इवेंट के दौरान ही साफ हो पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ