Apple iPhone 17 New Leaks: एप्पल iPhone 16 सीरीज ने कैमरा कंट्रोल और एक्शन बटन के साथ लोगों का ध्यान खींचा है, लेकिन अब शुरुआती लीक्स से पता चलता है कि एप्पल iPhone 17 में एक नया बटन आ सकता है जो वॉल्यूम बटन और एक्शन बटन की जगह लेगा। जिसका मतलब है कि फोन से काफी बटन गायब हो जाएंगे। यह पहले से ही साफ हो गया है कि स्मार्टफोन मेकर फिर से फिजिकल बटन की ओर बढ़ रहे हैं और अगर यह सच है, तो Apple फिर से इसे किसी यूनिक से नाम के साथ पेश कर सकता है।
कैप्चर बटन के बाद बड़ा बदलाव
टिपस्टर माहिन बू के अनुसार, Apple वॉल्यूम रॉकर और एक्शन बटन को एक नए बटन से बदल देगा, जिसमें ये दोनों काम करने की पावर होगी। अगर इसे पेश किया जाता है, तो यह कैप्चर बटन के बाद ब्रांड द्वारा किया जाने वाला अगला बड़ा इनोवेशन होगा, जो यूजर्स को कई तरह के एक्स्ट्रा कंट्रोल भी ऑफर करेगा। टिपस्टर ने हालांकि, नए बटन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी।
ये भी पढ़ें : iPhone 15 लो AirPods के साथ सस्ते में, Flipkart ने पेश किया अनोखा ऑफर!
मिलेगा और बेहतर एक्सपीरियंस
टिपस्टर के अनुसार, यह बटन वॉल्यूम, रिंगटोन और अन्य फंक्शन के लिए एक तरह के कंट्रोल की तरह काम करेगा, जो मौजूदा कैप्चर बटन के साथ और भी बेहतर एक्सपीरियंस देगा। ये अभी कंफर्म नहीं है कि Apple सितंबर 2025 में अपने iPhone 17 लॉन्च में इस बटन को पेश करेगा। रिपोर्ट्स बताती हैं कि टेक दिग्गज पहले ही वॉल्यूम बटन को खत्म करने और ऐसे बटन वाले प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर चुका है।
चिपसेट में बड़ा अपग्रेड
अन्य लीक्स की बात करें तो iPhone 17 में iPhone 17 Air के नाम से नया स्लिम मॉडल आ सकता है। iPhone 17 सीरीज 2nm चिप के साथ आ सकती है, जो पिछले मॉडल की तुलना में बहुत बड़ा अपग्रेड है। यह बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा पावर ऑफर करेगा। साथ ही इस डिवाइस में नए और खास AI फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा iPhone 17 और iPhone 17 Air में भी अब 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है जिससे 60Hz रिफ्रेश रेट वाले पैनल खत्म हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines