हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

iPhone 17 सीरीज लॉन्च के साथ Apple ने हटाए पुराने मॉडल, अब नहीं खरीद पाएंगे

Apple ने iPhone 17 सीरीज और सबसे स्लिम iPhone Air लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट से कुछ पुराने मॉडल्स को हटा दिया है। आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये फोन।

विज्ञापन
Photo Credit: Apple

Apple Discontinued some models after iPhone 17 Launch: Apple ने अपने 2025 इवेंट में iPhone 17 सीरीज और अब तक का सबसे पतला iPhone Air पेश किया। इस बार कंपनी ने नए डिजाइन, ताजा कलर विकल्प और नेक्स्ट-जेन प्रोसेसर के साथ बड़ा अपग्रेड दिया है।

पुराने मॉडल्स को चुपचाप हटाया

लॉन्च के तुरंत बाद Apple ने अपने ऑनलाइन स्टोर से कुछ पुराने iPhone मॉडल हटा दिए हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वे फोन पूरी तरह बंद हो गए हैं। ग्राहक इन्हें अभी भी ऑथराइज्ड रिटेलर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स से तब तक खरीद सकते हैं, जब तक स्टॉक उपलब्ध है।

ये iPhone हटाए गए

Apple ने अपनी वेबसाइट से तीन मॉडल्स को डिलिस्ट किया हैं

विज्ञापन
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 16 (बेस मॉडल)

ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से iPhone 16 Pro और 16 Pro Max ऐसे मॉडल थे जो Apple के नए Apple Intelligence फीचर को सपोर्ट करते थे।

अब इन iPhones में Apple Intelligence

इन तीन मॉडलों को हटाने के बाद अब Apple Intelligence का अनुभव लेने के लिए ग्राहकों को या तो iPhone 16 और iPhone 16e खरीदना होगा या फिर नया iPhone 17 सीरीज और iPhone Air चुनना होगा।

विज्ञापन

नए चिपसेट और परफॉर्मेंस

नए iPhones में प्रोसेसर भी अपग्रेड किया गया है।

  • iPhone 17 (बेस मॉडल): इसमें A19 चिपसेट है, जो पिछले A18 से लगभग 20% तेज है।
  • iPhone 17 Pro, Pro Max और iPhone Air: इनमें A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस में पिछले मॉडल्स से करीब 40% बेहतर है।

ये भी पढ़ें- लाइव Translation के साथ AirPods Pro 3 लॉन्च, Chinese Earbuds पहले से कर रहे हैं ये काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola