Apple iPhone 17 Features: iPhone 16 के ऑफिशियल लॉन्च में अभी भी कई महीने बाकी हैं, लेकिन अभी से आईफोन 16 के अपग्रेड, iPhone 17 के बारे में भी लीक्स आने लगे हैं। जो सितंबर 2025 में लॉन्च होगा और कहा जा रहा है कि यह आईफोन 16 के मुकाबले ज्यादा बड़े अपग्रेड ऑफर कर सकता है। हालांकि अभी सभी की नजरें आईफोन 16 पर टिकी हुई हैं लेकिन हाल ही में कई ऐसे लीक्स सामने आ आए हैं जो बताते हैं कि आईफोन 17 आईफोन 16 से कितना जबरदस्त होगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
iPhone 17 में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी
लेटेस्ट लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Pro और Pro Max अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी सिस्टम वाले पहले iPhone हो सकते हैं। इसका मतलब है कि फेस आईडी को पावर देने वाला ट्रू डेप्थ कैमरा डिस्प्ले के नीचे छुपा होगा, जो iPhone 17 को लगभग बेजल-लेस लुक देगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इससे आईफोन का Dynamic Island नोच और भी छोटा हो जाएगा।
बड़ी और बेहतर डिस्प्ले
Apple भी 2025 में अपने रेगुलर iPhone मॉडल के साइज को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। iPhone 17, iPhone 17 Pro में कंपनी ऑल न्यू 6.27-इंच डिस्प्ले ऑफर कर सकता है। जबकि iPhone 17 Plus में तो बिल्कुल नया डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो प्रो मैक्स मॉडल से अलग होगा। हालांकि एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि 17 सीरीज के साथ कंपनी प्लस मॉडल को बंद करके स्लिम मॉडल पेश कर सकती है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp Calling का नया अपडेट जारी, अब स्क्रीन पर दिखेगा ऑडियो कॉल बार
स्क्रैच रेसिस्टेंट एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले
लीक्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 17 सीरीज में एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले होगा जो पिछले मॉडल की तुलना में फोन पर स्क्रैच रिस्क को कम कर देगा। साथ ही फोन में 120Hz प्रमोशन डिस्प्ले मिल सकता है जो ऑलवेज ऑन को सपोर्ट करेगा।
वाई-फाई 7 चिप
यह भी कहा जा रहा है कि iPhone 17 Pro और Pro Max Apple द्वारा डिजाइन किए गए वाई-फाई 7 चिप वाले पहले iPhone होंगे। ये चिप तेज वाई-फाई स्पीड, लो लेटेंसी और ज्यादा रिलाएबल कनेक्टिविटी ऑफर करेगी। जो इसे आईफोन 16 से एक कदम आगे ले जाएगा।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines