Apple iPhone Price Hike: Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद भारतीय ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने कुछ पुराने iPhone मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. भारत में अब iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे. इसमें iPhone 17 की शुरुआती कीमत सीधे 17,000 रुपये बढ़ी है जबकि iPhone 17e की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई हैं.
iPhone 17 की कीमत में 17 हजार का इजाफा
Apple iPhone 17 अब भारत में 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. वहीं इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 1,24,900 रुपये हो गई है. फोन को लॉन्च के समय 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था. यानी बेस मॉडल के दाम में सीधे 17,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद बदली कीमत
Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo की लॉन्चिंग के तुरंत बाद अपनी वेबसाइट पर iPhone 17 की नई कीमतें अपडेट की हैं. ऐसे में अब पिछली जनरेशन का ये मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. खास बात ये है कि iPhone 17 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ाई गई है.
iPhone Air भी हुआ महंगा
Apple ने iPhone Air की कीमत में भी बड़ा बदलाव किया है. अब भारत में इसका 256GB मॉडल 1,49,900 रुपये में मिलेगा. वहीं 512GB मॉडल की कीमत 1,74,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 2,24,900 रुपये हो गई है.
iPhone Air को लॉन्च करते समय इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई थी. 512GB मॉडल 1,39,900 रुपये और 1TB मॉडल 1,59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था. नई कीमतों को देखें तो तीनों स्टोरेज वेरिएंट अब पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले और A20 Pro चिप से लैस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
iPhone 17e की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी
Apple के iPhone 17e की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है. अब इसका 256GB मॉडल 79,900 रुपये और 512GB मॉडल 1,04,900 रुपये में मिलेगा. iPhone 17e को 2 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था और उस समय इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये थी.
512GB मॉडल के दाम में भी बड़ा बदलाव
iPhone 17e के 512GB मॉडल को लॉन्च के समय 84,900 रुपये में पेश किया गया था. अब इसकी कीमत बढ़कर 1,04,900 रुपये हो गई है. इस तरह 256GB और 512GB दोनों मॉडल की कीमत में बड़ा अंतर आया है. इन तीनों iPhone मॉडल में iPhone 17e की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.
तीनों मॉडल की नई कीमत पर नजर
नई कीमतों के बाद iPhone 17 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये, iPhone 17e की 79,900 रुपये और iPhone Air की 1,49,900 रुपये हो गई है. यानी Apple के नए iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होने के बजाय और महंगे हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Apple
First published on:
Know More: Editorial Guidelines