यूजर्स के लिए यह गुड न्यूज है। जो भी एप्पल आईफोन खरीदने की सोंच रहा है तो आपके लिए बढ़िया मौका आने वाला है। Apple iPhone 17, 17 Pro और 17 Pro Max ये नए iPhone के लॉन्च में कुछ महीने ही बाकी हैं। बता दें कि ये नए मोबाइल फोन सिंतबर महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसे में मार्केट में Apple के फ्लैगशिप प्रोडक्ट की अगली सीरीज, नए फीचर्स और हार्डवेयर डिजाइन को लेकर स्पेकुलेसन लगाई जा रही हैं। iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल में कैमरों में महत्वपूर्ण सुधार आ रहे हैं।
लॉन्च कब होगा?
एप्पल के आईफोन लॉन्च के हालिया ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए, स्मार्टफोन की अगली सीरीज सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में कभी भी लॉन्च हो सकती है। इसके तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे, और एक या दो सप्ताह के भीतर अवेलेबल होने की उम्मीद है।
नए आईफोन के डिजाइन कैसे होंगे?
फोर्ब्स के अनुसार बता दें कि एप्प्ल iPhone 17 प्रो में एडवांस कैमरा के आने की पूरी उम्मीद है, जिसमें संभावित रूप से लो-लाइट और जूम करने के लिए फंक्शन शामिल है। मल्टीपल लीक्स के अनुसार, कैमरा पैनल फोन के पिछले हिस्से के समान रंग का हो सकता है, जिससे एक बेहतर लुक तैयार होगा। iPhone 16 सीरीज में मौजूदा 12-मेगापिक्सल सेंसर की जगह 48-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। जो पहली बार है, जब Apple ने iPhone 14 Pro और Pro Max के बाद से चीजों को फिर से जोड़ा है। फ्लैश, LiDAR सेंसर और माइक्रोफोन, चौड़े पैनल के एकदम राइट साइड ओर एक स्थान पर होंगे।
हार्डवेयर की बात करें तो
बता दें कि आने वाले कुछ महीने में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल को Apple की अगली सीरीज के A19 Pro चिपसेट से लैस किए जाने का अनुमान है, जिसे एडवांस 3nm प्रोसेस का उपयोग करके बनाए जाने की उम्मीद है।
iPhone 17 की कीमत
भारत में iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत 79900 रुपये हो सकती है, लेकिन अमेरिकी ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण बेस और प्रो मॉडल की कीमतें बढ़ सकती हैं। बीजिंग और वाशिंगटन के बीच चल रहे तनाव के कारण चीन में फोन का निर्माण महंगा हो सकता है।
ऑथेंटिक सोर्स
बता दें कि Apple के प्रोडक्ट के बारे में लेटेस्ट और सबसे एक्यूरेट जानकारी के लिए ऑफिशियल Apple वेबसाइट पर जाएँ। ये अफवाहें स्पेकुलेसन और लीक पर आधारित हैं। रीयल डिजाइन और फीचर्स अलग-अलग होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines