टॉप स्मार्टफोन ब्रांड Apple इस साल iPhone की सेल से 11 बिलियन (यानी 91,000 करोड़) का रेवेन्यू जनरेट करने की ओर बढ़ रहा है, जो पिछले साल के 9 बिलियन डॉलर (74,500 करोड़ रुपये) से अधिक है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बढ़ोतरी का कारण हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 16e हो सकता है। यह नया मॉडल iPhone SE और iPhone 14 जैसे बजट मॉडल्स का अपग्रेटडेड वर्जन है और इसे भारतीय मार्केट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
iPhone 16e लॉन्च का दिखेगा असर
- जैसा कि हम जानते हैं कि Apple ने हाल ही में अपने लेटेस्ट iPhone 16e को लॉन्च किया है, जो 16 सीरीज के बेसिक मॉडल iPhone 16 से लगभग 20000 रुपये सस्ता है। ऐसे में वो यूजर्स भी आईफोन का एक्सपीरियंस ले सकेंगे, जो बजट के कारण इसे नहीं चुनते हैं।
- IDC (International Data Corp.) की रिपोर्ट में पता चला है कि Apple ने पिछले साल भारत में लगभग 1.2 करोड़ iPhones बेचे थे।
- हालांकि यह संख्या Vivo और Samsung की तुलना में कम है, लेकिन Apple के स्मार्टफोन्स की कीमत औसत मार्केट वैल्यू से तीन गुना ज्यादा होती है। इसी वजह से Apple भारत में सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है।
- उम्मीद है कि 2025 में iPhone 16e की वजह से Apple 1.5 करोड़ iPhones बेच सकता है, जिससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी और रेवेन्यू बढ़ोतरी होगी।
Apple की ‘Make in India’ पहल
- Apple ने भारत में iPhone 16e का निर्माण शुरू कर दिया है, जो सरकार की ‘Make in India’ पहल के तहत जरूरी कदम है।
- इससे प्रोडक्शन लागत कम होगी और सप्लाई चेन बेहतर बनेगी, जिससे iPhone की कीमत और कम हो सकती है। iPhone 16e की प्री-बुकिंग 21 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 28 फरवरी 2025 से इसकी बिक्री शुरू होगी।
- Apple का नया iPhone 16e भारतीय बाजार में iPhone की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें- BSNL का सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान; 12 महीने की वैलिडिटी, 600GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
21 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines