Apple iPhone 16e अपने डिजाइन और परफॉर्मेंस की वजह से यूजर्स को लुभा रहा है, लेकिन कीमत को लेकर अभी लोगों के मन में कन्फुजन रहता है कि के ये फोन वाकई वैल्यू फॉर मनी है? इस सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा। इस फोन की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है। इस कंपनी का एक एंट्री लेवल फोन है। यह फोन उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकता है जो पहली बार एप्पल का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं। आइये जानते हैं…
सिंपल डिजाइन
iPhone 16e अपने सिंपल डिजाइन की वजह से हर उम्र के ग्राहकों को लुभा सकता है । फोन का मैट फिनिश और स्लीक एल्युमीनियम फ्रेम फोन को प्रीमियम लुक देते हैं। फोन के बैक साइड में मैट फिनिश वाला ग्लास देखने को मिलता है। टॉप लेफ्ट में सिंगल कैमरा मिलता है,जो एक राउंड फ्रेम से सेफ है और ठीक बगल में LED फ्लैश दिया गया है।फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें एक्शन बटन दिया गया है जो फोन के लेफ्ट साइड में है और वॉल्यूम के साथ पावर बटन राइट में हैं। नीचे की ओर टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल है। पावर बटन राईट साइड पर दिया है।
शानदार डिस्प्ले
इस फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि सुपर रेटिना XDR और OLED है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। इस फोन को धूप में भी आसानी से देख सकते हैं और आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। डिस्प्ले के साथ HDR और हैप्टिक टच भी मिलता है। डिस्प्ले के साथ नॉन डायनेमिक नॉच डिस्प्ले मिलती है।
कैमरा कितना दमदार?
iPhone 16e में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, हाईब्रिड फोकस पिक्सल और सुपर हाई रिज़ॉल्यूशन (24 मेगापिक्सल, 48 मेगापिक्सल) फोटो का सपोर्ट मिलता है। iPhone 16E के साथ कैमरे के वो सारे फीचर्स मिलते हैं जो कि iPhone 16 सीरीज के रेगुलर मॉडल के साथ हैं। कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं साथ में ऑडियो जूम भी मिलता है। फोन से 4K में शूट किया जा सकेगा। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
कैसी है परफॉरमेंस
iPhone 16e में A18 चिपसेट मिलता है। फोन के साथ ios 18.3 मिलता है। इसमें एपल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलता है। हैवी इस्तेमाल और गेम्स खेलने पर भी यह फोन स्लो नही होता।iPhone 16e में iOS 18 दिया गया है। जब आप इस फोन को इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी मज़ा आने वाला है। इस फोन में 3,961mAh की बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज में एक दिन आराम से निकाल देती है। यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह एक फ़ास्ट डिवाइस है और डेली यूज़ के लिए यह दमदार स्मार्टफोन है। यह स्मूथ रहता है।
यह भी पढ़ें: Apple iPhone 16 Pro Max ने फिल्म मेकिंग को बनाया आसान, MAMI 2025 के लिए सिलेक्ट हुए चार फिल्म
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
21 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines