Apple iPhone 16e Launch: Apple ने अपने iPhone 16 सीरीज में नया स्मार्टफोन iPhone 16e लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स और बेहतरीन बैटरी लाइफ के साथ आता है। यह फोन नई A18 चिप और Apple के पहले सेलुलर मॉडम C1 के साथ तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।iPhone 16e को Apple Intelligence के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन AI एक्सपीरियंस मिलेगा। ये कंपनी का किफायती फोन है, जिसे लोगों के लिए पेश किया जा रहा है। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।
शानदार डिजाइन और दमदार बैटरी
Apple के इस डिवाइस में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जो OLED टेक्नोलॉजी के साथ आता है। iPhone 16e को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन है, जो इस डिवाइस को मजबूती देता है।
Apple ने दावा किया है कि iPhone 16e सबसे लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है, जो iPhone 11 से 6 घंटे और iPhone SE के सभी मॉडलों से 12 घंटे अधिक चलती है। यह वायरलेस चार्जिंग और USB-C पोर्ट के साथ आता है।
बेहतरीन कैमरा सिस्टम
iPhone 16e में 48MP फ्यूजन कैमरा है, जिसमें 2x टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। इस डिवाइस में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और HDR टेक्नोलॉजी से है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा डिवाइस मे 4K डॉल्बी विजन में वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी जाएगी, जिससे यूजर्स हाई क्वालिटी वाले वीडियो बना सकते हैं।
फास्ट परफॉर्मेंस
कंपनी ने iPhone 16e में Apple की नई A18 चिप को जोड़ा है, जो इसे 80% तक फास्ट बनाती है। इसमें 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है, जो AI बेस्ड काम को करने में मदद करता है। इसके साथ ही गेमिंग के लिए यह डिवाइस बेहतरीन ग्राफिक्स और हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड रे ट्रेसिंग को भी सपोर्ट करता है।
| फीचर्स | iPhone 16e |
| डिस्प्ले | 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED |
| प्रोटेक्शन | सेरेमिक शील्ड, IP68 रेटिंग |
| बैटरी | iPhone 11 से 6 घंटे अधिक बैकअप, वायरलेस चार्जिंग, USB-C सपोर्ट |
| प्रोसेसर | A18 चिप, 16-कोर न्यूरल इंजन |
| कैमरा | 48MP फ्यूजन कैमरा + 2x टेलीफोटो लेंस, 4K डॉल्बी विजन वीडियो |
| सेफ्टी फीचर्स | सैटेलाइट SOS, रोडसाइड असिस्टेंस, “Find My” |
| कनेक्टिविटी | 5G, बेहतर कॉलिंग और इंटरनेट स्पीड |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 18, एडवांस AI और कस्टमाइजेशन फीचर्स |
| कलर ऑप्शन | मैट ब्लैक, मैट व्हाइट |
| स्टोरेज वेरिएंट | 128GB, 256GB, 512GB |
| शुरुआती कीमत | 59,900 रुपये से शुरू |
| प्री-ऑर्डर तारीख | 21 फरवरी 2025 |
| बिक्री शुरू | 28 फरवरी 2025 |
iOS 18 और Apple Intelligence
iPhone 16e का सबसे खास पॉइंट Apple Intelligence है, जिसकी मदद से यूजर्स फोटो एडिटिंग, स्मार्ट सर्च, और Siri के माध्यम से AI का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। ये डिवाइस iOS 18 पर काम करता है, जो नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स, एडवांस प्राइवेसी फीचर्स और बेहतर मैसेजिंग अनुभव देता है।
सेफ्टी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
iPhone 16e में यूजर्स को सैटेलाइट-आधारित SOS, रोडसाइड असिस्टेंस और ‘Find My’ जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स बिना नेटवर्क के भी इमेरजेंसी में कनेक्शन बना सकता है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी, तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर कॉलिंग क्वालिटी की भी सुविधा देता है।
iPhone 16e की कीमत
iPhone 16e दो मैट कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट 128GB, 256GB और 512GB में आएगा। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है। इसके प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे और 28 फरवरी से डिवाइस सेल पर जाएगा। ये डिवाइस ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूएई, यूके और अमेरिका सहित 59 देशों में प्री-ऑर्डर के लिए जाएगा।
यह भी पढ़ें – Oppo Find N5 में MacOS सपोर्ट! जानिए कैसे काम करेगा इंटरफेस
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
18 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
20 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
22 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines