Apple iPhone 16 Series Sale in India: आईफोन लवर्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। अन्य देशों समेत भारत में आईफोन 16 सीरीज खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ओर से लॉन्च के दौरान ही पहली सेल के ऑफर्स की घोषणा कर दी गई थी। एप्पल स्टोर के अलावा अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और स्टोर्स पर आईफोन 16 सीरीज छूट के साथ है। अगर आप कहीं बाहर जाकर आईफोन 16 खरीदने के विचार में नहीं है तो फ्लिपकार्ट पर भी एक शानदार डील दी जा रही है, जिससे आपके हजारों रुपये बच सकते हैं।
आईफोन 16 सीरीज पर तगड़ी छूट
आईफोन 16 सीरीज में चार मॉडल्स आते हैं आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स है। चारों मॉडल्स अलग-अलग वेरिएंट और कीमत के साथ हैं। फ्लिपकार्ट पर सभी मॉडल्स पर छूट दी जा रही है। हर महीने की EMI के साथ या अन्य ऑफर्स से भारी छूट के साथ आईफोन 16 सीरीज खरीदने का मौका मिल रहा है।
Apple iPhone 16 Price Discount and Offers
आईफोन 16 का 128 जीबी वेरिएंट 79,900 रुपये में उपलब्ध है। बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए 5000 रुपये तक की बचत हो सकती है। Flipkart Axis Bank Credit पर 5% कैशबैक है। ICICI Bank और Kotak Bank के क्रेडिट पर 5000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 39,750 रुपये तक का ऑफ दिया जा रहा है, लेकिन इतनी छूट के लिए फोन की बैटरी लाइफ, कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। साथ ही एक्सचेंज फोन का मॉडल भी लेटेस्ट होना चाहिए, जिसके बाद ही आपको 39,750 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- आईफोन 16 और 16 प्लस के फीचर्स
iPhone 16 Plus Price Discounts
आईफोन 16 प्लस का 128 जीबी वेरिएंट 89,900 रुपये में उपलब्ध है। बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए 5000 रुपये तक की बचत हो सकती है। आईफोन 16 की तरह प्लस मॉडल पर भी बैंक छूट के साथ Flipkart Axis Bank Credit पर 5% कैशबैक, ICICI Bank और Kotak Bank कार्ड पर 5000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 39,750 रुपये तक का ऑफ दिया जा रहा है।
iPhone 16 Pro and iPhone 16 Pro Max Sale
आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स पर भी सेम डील है। आईफोन 16 प्रो के 256 GB वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है। आईफोन 16 प्रो मैक्स के के 256 GB वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है। दोनों फोन पर बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- iPhone16 खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली में ऐपल स्टोर के बाहर लंबी लाइन
संबंधित खबरें
AC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 hr agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
2 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
3 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
5 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines