Apple iPhone 16 Series launch Date and Features: एप्पल ने ऑफिशियल तौर पर अपने अगले iPhone लाइन-अप की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह इवेंट 9 सितंबर को होगा, जो पहले से तय समय से एक दिन पहले है। हालिया लीक्स में पहले दावा किया जा रहा था कि कंपनी नई सीरीज की 10 सितंबर को लॉन्च करेगी। हालांकि अब खुशखबरी एक दिन पहले मिलने वाली है।
लॉन्च कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में Apple Park में होगा और इसे 10:30 PM IST पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Apple इस बार भी चार नए मॉडल्स iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को इस इवेंट में पेश कर सकता है। चलिए जानें नए iPhone मॉडल्स में क्या कुछ मिलेगा खास…
iPhone 16 और iPhone 16 Plus
- डिस्प्ले: दोनों मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
- बिल्ड: रेगुलर मॉडल्स इस बार भी एल्यूमीनियम बॉडी के साथ आने की उम्मीद है, जबकि प्रो मॉडल्स में टाइटेनियम बिल्ड मिल सकती है।
- सॉफ्टवेयर: इन मॉडल्स में आउट ऑफ दी बॉक्स iOS 18 के साथ ‘Apple इंटेलिजेंस’ सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो पहले iPhone 15 सीरीज के प्रो मॉडल्स के लिए एक्सक्लूसिव था।
- स्टोरेज: 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज।
- प्रोसेसर: A17 बायोनिक चिपसेट, पिछली A16 बायोनिक से बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है।
- साइज: फ़ोन 6.1-इंच और 6.7-इंच ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
- कैमरा: इसमें f/1.6 अपर्चर वाला 48MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। जबकि 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होने की उम्मीद है।
- बैटरी: iPhone 16 में 3,561mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि iPhone 16 Plus में 4,006mAh की बैटरी हो सकती है।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max
- डिस्प्ले: ये मॉडल्स 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएंगे।
- बिल्ड: टाइटेनियम बॉडी में बदलाव की उम्मीद है।
- साइज: प्रो मॉडल का साइज 6.3-इंच और 6.9-इंच वैरिएंट के साथ बढ़ सकता है।
- प्रोसेसर: नए A18 Pro चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
- स्टोरेज: 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
- कैमरा: 5x ऑप्टिकल जूम के साथ, 12MP यूनिट की जगह एक नया 48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होने की संभावना है।
- बैटरी: iPhone 16 Pro में 3,355mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि Pro Max में 4,676mAh की बैटरी हो सकती है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines