Apple iPhone 16 Series Upgrades: एप्पल ने हाल ही में अपने सबसे बड़े इवेंट की डेट कंफर्म की है। Apple इवेंट, “इट्स ग्लो टाइम” 9 सितंबर को होने जा रहा है। इस साल, टेक दिग्गज नए AirPods और Apple Watch के साथ अगली इन-लाइन iPhone 16 सीरीज पेश करेगा, लेकिन Apple हर साल नए प्रोडक्ट्स जारी करता है, तो इस बार इतना एक्साइटमेंट क्यों है?
ऐसा इसलिए है क्योंकि iPhone 16 इन-बिल्ट AI, Apple इंटेलिजेंस के साथ आने वाला पहला Apple डिवाइस होगा। WWDC 2024 के दौरान, कंपनी ने iOS 18 पेश किया, जिसे AI के साथ डिजाइन किया गया है। हालांकि, यह एकमात्र कारण नहीं है। नई सीरीज में iPhone 15 और सभी पिछली लाइनअप की तुलना में कई अपग्रेड आने की उम्मीद है। चलिए iPhone 16 सीरीज में आने वाले 5 सबसे बड़े अपग्रेड के बारे में जानते हैं…
नया डिजाइन
सबसे पहले, iPhone 16 के बेस मॉडल में एक नया डिजाइन आने की उम्मीद है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus में बैक पैनल पर वर्टिकल लाइन वाले डुअल कैमरा के साथ नया लुक मिलने की संभावना है। वैसे, कुछ लोग इसे कह सकते हैं कि कंपनी iPhone 11 के डिजाइन को सिर्फ नया लुक दे रही है, लेकिन थोड़े बदलाव के साथ। इसके अलावा, यह भी कहा जा है कि नए डिजाइन में पतले बेजल और बड़ी स्क्रीन शामिल हो सकती हैं।
नया बेहतर चिपसेट
iPhone 16 लाइनअप में एक बेहतर A18 बायोनिक चिपसेट होने की उम्मीद है। हालांकि Apple ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक से पता चलता है कि A18 से फोन की पावर डबल होने वाली है। अगर यह सच है, तो iPhone 16 सीरीज गेमिंग, मल्टीटास्किंग के लिए एक पावर हाउस बन जाएगी।
कैमरा सिस्टम
iPhone को स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन कैमरा के लिए जाना जाता है, लेकिन iPhone 16 के साथ, Apple को इसे और भी बेहतर बनाने की उम्मीद है। लीक्स में ये कहा जा रहा है कि प्रो मॉडल 48-मेगापिक्सल के ट्रिपल-कैमरा सिस्टम के साथ आएंगे। कैमरे में बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और AI-पावर्ड फीचर्स आने की उम्मीद है।
एक्शन और कैप्चर बटन
लीक्स से पता चलता है कि एक्शन बटन, जो iPhone 15 Pro मॉडल के लिए था, अब सभी iPhone 16 डिवाइस में आ रहा है। इस बटन ने डिवाइस के किनारे पर म्यूट टॉगल बार को बदल दिया है। इसके अलावा, कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 16 सीरीज में कैप्चर बटन भी होगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, कैप्चर बटन लैंडस्केप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा।
AI फीचर्स
AI की इस रेस में अब एप्पल भी उतर चुका है, कंपनी ने iPhone 15 Pro मॉडल में अपना AI, Apple इंटेलिजेंस पेश किया है। जिसे अब नई 16 सीरीज में भी पेश किया जाएगा, लेकिन Apple इंटेलिजेंस इस सीरीज में आने वाला एकमात्र AI फीचर नहीं है। इसके अलावा, ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Siri को ChatGPT के साथ जोड़ा जाएगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
8 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines