Apple iPhone 16 Series Features: पिछले साल सितंबर महीने में एप्पल ने iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। लोगों ने इस फोन को खूब पसंद किया लेकिन अब सभी की नजरें iPhone 16 सीरीज पर टिकी हुई हैं। हम जानते हैं कि आप भी ये जानने के लिए काफी एक्ससिटेड होंगे कि इस बार कंपनी क्या अपग्रेड करेगी। हालांकि इस नेक्स्ट GEN iPhone 16 के बारे में पहले ही कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जो लेटेस्ट iPhones के संभावित अपग्रेड और फीचर्स के बारे में बताते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 बड़े अपग्रेड के बारे में बताएंगे जो नए आईफोन में देखने को मिल सकते हैं…
Design
iPhone 16 सीरीज में सबसे बड़ा अपग्रेड इसका डिजाइन होगा। लीक हुए प्रोटोटाइप से पता चलता है कि Apple पिछले मॉडल में देखे गए कैमरा लेआउट से हटाने का प्लान कर रहा है। इसके अलावा कंपनी एक नए कैप्चर बटन को पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि एक्शन बटन, जिसे पहली बार iPhone 15 प्रो वेरिएंट में पेश किया गया था, इस बार सभी मॉडल्स में देखने को मिल सकता है।
Display
iPhone 16 में फिजिकल डिजाइन में बदलाव के साथ-साथ बड़े डिस्प्ले मिलने की भी बात कही जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रो मॉडल्स के डिस्प्ले पहले से थोड़े बड़े होंगे। iPhone 16 Pro में 6.3-इंच की स्क्रीन और Pro Max वेरिएंट में 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही कंपनी OLED पेनल्स के लिए माइक्रो-लेंस तकनीक और पहले से बेहतर ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले देगी।
ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक
Processor और Connectivity
iPhone 16 लाइनअप में हमें A17 चिप देखने को मिल सकती है, जबकि प्रीमियम मॉडल्स के लिए कंपनी A17 प्रो चिपसेट पेश कर सकती है। ये नए प्रोसेसर फोन को ठंडा रखने के लिए बेहतर थर्मल और बैटरी को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। इसके अलावा फोन में 5G कनेक्टिविटी में कंपनी और ज्यादा सुधार करेगी। साथ ही फोन वाई-फाई 7 Technique से भी लैस हो सकता है।
Camera और Battery
नए लीक्स iPhone लवर्स को खुश कर सकते हैं क्योंकि इस बार आईफोन में ज्यादा बेहतर मोबाइल फोटोग्राफी के लिए नए नए AI वाले फीचर्स मिल सकते हैं। फोन में 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम टेट्रा प्रिज्म कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।
Software
iPhone 16 सीरीज iOS 18 के साथ पेश की जा सकती है, हालांकि इसकी पहली झलक हमें WWDC 2024 के दौरान देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम AI फीचर्स से लैस होगा। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, नए AI फीचर्स हमें एप्पल के सिरी में देखने को मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines