Apple iPhone 16 Design Leaks: एप्पल आज 9 सितंबर को अपनी नई iPhone 16 सीरीज पेश करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत इस बार भी चार नए आईफोन आ सकते हैं। फीचर्स के मामले में तो कंपनी हर साल कुछ न कुछ नया लेकर आती है, लेकिन डिजाइन काफी वक्त से एक जैसा देखने को मिल रहा है। इस मामले में तो सैमसंग भी काफी टाइम से एक जैसा डिजाइन दे रहा है, लेकिन इस बार एप्पल ने हद ही पार कर दी।
जी हां, नए iPhone 16 के लीक हुए डिजाइन को देखकर लग रहा है कि कंपनी 2020 में वापस चली गई है। नया मॉडल कहीं न कहीं iPhone 12 की दिला रहा है। पहले तो कंपनी कैमरा को वर्टीकल स्टाइल में पेश करती है फिर नेक्स्ट GEN आईफोन के साथ कहती है कि कैमरा को बेहतर करने के लिए इसे चेंज करना होगा और अब फिर 2024 में 4 साल पुराने डिजाइन पर वापस आ जाती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस बार क्या कहकर इस नए डिजाइन को पेश करेगी।
कैमरा मॉड्यूल में बदलाव
शुरुआती आईफोन में कैमरा देखने में काफी छोटा लगता था, लेकिन अब कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा और उभरा हुआ हो गया है। कई मॉडल्स में अब मल्टी-कैमरा सिस्टम है, जिसमें अल्ट्रा-वाइड, टेलीफोटो और लाइडार स्कैनर जैसे लेंस शामिल हैं।
स्क्रीन का डिजाइन
शुरुआती आईफोन में होम बटन होता था, लेकिन बाद के मॉडल्स में होम बटन हटाकर फुल-स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। नॉच और डायनेमिक आइलैंड जैसे नए फीचर्स भी अब आ गए हैं।
मटीरियल और फिनिश
शुरुआती आईफोन एल्यूमीनियम से बने होते थे, लेकिन अब स्टेनलेस स्टील और सिरेमिक शील्ड जैसे मजबूत मटीरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है। फोन के कलर और फिनिश में भी काफी वैरायटी देखने को मिल रही है।
साइज और वजन
समय के साथ आईफोन थोड़े पतले और हल्के हो गए हैं। हालांकि, बड़े डिस्प्ले वाले मॉडल थोड़े भारी हैं।
किस मॉडल में क्या मिला खास?
- iPhone X: 2017 में लॉन्च हुए iPhone X में पहली बार नॉच और फेस आईडी फीचर आया था।
- iPhone 12: 2020 में लॉन्च हुए iPhone 12 में फ्लैट एज डिजाइन और 5G कनेक्टिविटी दी गई थी।
- iPhone 14 Pro: 2022 में लॉन्च हुए iPhone 14 Pro में डायनेमिक आइलैंड फीचर पेश किया गया था।
- iPhone 15: जबकि मौजूदा 15 सीरीज में भी डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन इस सीरीज में कंपनी ने रेगुलर मॉडल में भी डायनेमिक आइलैंड फीचर पेश किया।
ओवरऑल देखा जाए तो कंपनी कहीं न कहीं डिजाइन से ज्यादा फीचर्स पर ज्यादा फोकस कर रही है। इस बार भी कंपनी अपने आईफोन्स के लिए AI फीचर्स लाने वाली है और सीरी के लिए भी इस बार सबसे बड़ा अपडेट आ रहा है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
57 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines